Advertisment

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तों में दिखा भारी उत्साह; टूटे रिकॉर्ड

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस बार भक्तों की भीड़ जमकर उमड़ी है, जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

author-image
aman sharma
Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तों में दिखा भारी उत्साह; टूटे रिकॉर्ड

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालुओं (amarnath yatra 2024) की भीड़ उमड़ी हुई है। अमरनाथ यात्रा में अब तक 6 दिन में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1.30 लाख को पार कर चुका है। चार जुलाई की शाम तक दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र गुफा में 24 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

Advertisment

इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन (amarnath yatra 2024) के लिए आई भक्तों की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। पिछले पांच दिनों में 1 लाख से अधिक भक्तों ने अपनी यात्रा को पूरी कर ली है। जबकि 29 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के शुरुआती 5 दिन में ये नया रिकॉर्ड है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के अनुसार 3 जुलाई को करीब 30 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।

तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

इससे पहेल पांच दिनों में बाबा बर्फानी (amarnath yatra 2024) के दर्शन करने आए भक्तों का आंकड़ा 1 लाख को पार कर चुका है। श्राइन बोर्ड के अनुसार, यात्रा की शुरुआत के बाद से अब तक छह दिनों में 1 लाख 30 हजार 189 लोगों ने पवित्र गुफा बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन किए।

साल 2023 में यात्रा के शुरुआती दस दिनों में इतने ही लोगों ने दर्शन किए थे। इस साल यात्रा के लिए 3 लाख 50 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। 3 हजार 888 मीटर ऊंची गुफा में भगवान शिव अपने बर्फानी स्वरूप में मौजूद रहते हैं।

Advertisment

अमरनाथ यात्रा को चारधाम यात्रा (amarnath yatra 2024) के तहत एक धाम माना जाता है। वहीं, हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा का बड़ा महत्व होता है।

गुरुवार को करीब 25 हजार भक्तों ने किए दर्शन

गुरुवार को मौसम खराब होने की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन करने के लिए भक्त बालटाल और पहलगाम मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुए। इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल थे।

बाबा भोले (amarnath yatra 2024) के जयकारों के साथ श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे थे। वहीं, शाम तक करीब 25 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन कर लिए थे।

Advertisment

अमरनाथ यात्रा 2024 में श्रद्धालुओं की सहूलियत के सरकार ने निर्धारित मार्गो पर करीब 60 से 70 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। बता दें कि इन यात्रा की शुरुआत होने से पहले सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई समीक्षा बैठकें की गई थीं, ताकि यात्रा के पूरे मार्ग का एक-एक हिस्सा सुरक्षित किया जा सके।

रियल टाइम सर्विलांस सिस्टम किया तैयार

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए इस रूट की रियल टाइम सर्विलांस सिस्टम तैयार किया है।

साथ ही प्रशासन ने डिजिटल हाईटेक कमांड कंट्रोल सेंटर भी बनाए हैं, जिससे यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि हाईटेक कमांड कंट्रोल सेंटर में 20 सरकारी विभागों में तकरीबन 60 लोग दिन-रात काम कर रहे हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक से पहले PM मोदी ने भारतीय एथलीट्स में भरा जोश, बोले- मैं आप सबका इंतजार करूंगा

ये भी पढ़ें- Union Budget 2024: 22 जुलाई नहीं, इस दिन पेश हो सकता है Modi 3.0 का पहला पूर्ण बजट, टैक्स को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

Advertisment
चैनल से जुड़ें