India Sri Lanka Relations: PM मोदी से मिले श्रीलंकाई राष्ट्रपति, UPI के इस्तेमाल पर हुआ समझौता

India Sri Lanka Relations: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 2 दिन के दौरे पर भारत आए हैं। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

India Sri Lanka Relations: PM मोदी से मिले श्रीलंकाई राष्ट्रपति, UPI के इस्तेमाल पर हुआ समझौता

India Sri Lanka Relations: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 2 दिन के दौरे पर भारत आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई। इस दौरान श्रीलंका में

UPI के इस्तेमाल को लेकर समझौता हुआ। विक्रमसिंघे ने कहा- PM मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तरक्की कर रहा है।

वहीं दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए PM मोदी बोले- हमारे संबंध प्राचीन और व्यापक हैं। श्रीलंका और भारत के बीच हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। पैसेंजर फेरी सर्विस शुरु होंगी। इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड पर काम होगा।

मोदी ने कहा- पिछला 1 साल श्रीलंका के लिए चुनौतियों से भरा रहा। हम कठिन समय में वहां के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। हमें उम्मीद है कि श्रीलंका की सरकार तमिलों की आकांक्षाओं को पूरा करके समानता, न्याय और शांति के प्रोसेस को आगे बढ़ाएगी।

भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और 'SAGAR' विजन दोनों में श्रीलंका का महत्वपूर्ण स्थान है।

https://twitter.com/ani_digital/status/1682299711963660288?s=20

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के बयान की बड़ी बातें

* पिछला एक साल श्रीलंका के लोगों के लिए चुनौतियों से भरा रहा है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से बातचीत के बाद कहा।

*हमारा मानना है कि भारत तथा श्रीलंका के सुरक्षा हित और विकास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं  और PM मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास कर रहा है।

*हमारा मानना ​​है कि भारत की वृद्धि पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगी।

*आज हमने अपनी आर्थिक साझेदारी के लिए दृष्टि पत्र अपनाया है

*श्रीलंका के कठिन समय में PM मोदी, भारत सरकार और यहां के लोगों ने हमारा साथ दिया। मैं इसकी सराहना करता हूं।

*PM मोदी और मेरा मानना है कि भारत के दक्षिणी हिस्से से श्रीलंका तक मल्टी-प्रोजेक्ट पेट्रोलियम पाइपलाइन बनने से श्रीलंका में एनर्जी रिसोर्स की सप्लाई बेहतर होगी।

*हमने फैसला किया है कि आर्थिक, प्रौद्योगिकी सहयोग पर समझौते को लेकर बातचीत जल्द शुरू होगी

भारत दौरे से पहले रुपए को कॉमन करेंसी बनाने पर मंजूरी दी
भारत दौरे से पहले राष्ट्रपति रानिल विक्रमसंघे ने कहा था कि श्रीलंका भारतीय रुपए का भी उतना ही इस्तेमाल होते देखना चाहता है जितना अमेरिकी डॉलर का होता है। उन्होंने कहा था अगर रुपए का इस्तेमाल कॉमन करेंसी के रूप में होगा तो इससे हमें कोई

ऐतराज नहीं है। हमें ये देखना पड़ेगा कि इसके बाद हमें क्या जरूरी बदलाव करने होंगे।

विक्रमसिंघे ने कहा था- जैसे जापान, कोरिया और चीन सहित पूर्वी एशिया के देशों में 75 साल पहले बड़े पैमाने पर विकास हुआ, वैसे ही अब भारत और हिन्द महासागर के क्षेत्र की बारी है। दुनिया विकसित हो रही है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में भी तेजी से विकास हो रहा है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति का यह बयान कोलंबो में इंडियन CEO फोरम को संबोधित करते हुए आया था।

ये भी पढ़ें:

Royal Enfield Bullet 350: बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी, इस दिन लॉन्च होगी नई धांसू बाइक Bullet350

MP News: शिक्षक ने छात्राओं से कराई टॉयलेट की साफ सफाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Arjun Rampal Father: 50 वर्ष की उम्र में चौथी बार बने पिता, गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को दिया जन्म

Current Affairs MCQs: 20 जुलाई, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ के लिए 4,600 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से हुआ रवाना, जानें यात्रा से जुड़ा हर अपडेट

E Cigarette: ई-सिगरेट बेचने पर 15 वेबसाइटों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने भेजा नोटिस, अब होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article