Sri Lankan Navy : श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Sri Lankan Navy : श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया Sri Lankan Navy: Sri Lankan Navy Arrests 11 Indian Fishermen

Sri Lankan Navy : श्रीलंकाई नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम। तमिलनाडु श्रीलंका की नौसेना ने उनकी समुद्री सीमा में दाखिल होने के आरोप में मंगलवार को यहां से 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं, मछुआरों ने उनके साथियों के समुद्री सीमा लांघने के आरोप को खारिज किया है। मत्स्य पालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, श्रीलंका की नौसेना ने मंगलवार को तड़के 11 मछुआरों को गिरफ्तार किया और तीन नौकाएं भी जब्त कर लीं। इस बीच, रामनाथपुरम से लोकसभा सदस्य के. नवस कानी ने केन्द्र को घटना की जानकारी दी है और इस समस्या का स्थायी हल ढूंढने की अपील की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article