Advertisment

श्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

रामेश्वरम, 10 जनवरी (भाषा) श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली एक नौका जब्त कर ली है।

Advertisment

इसके साथ ही एक अन्य घटना में श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने वाले जाल नष्ट कर दिए।

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को शनिवार को नेदुनथीवू के निकट गिरफ्तार किया और उनकी मछली पकड़ने वाली एक नौका भी जब्त कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में श्रीलंकाई नौसैनिकों ने शनिवार को कच्चाथीवू के निकट भारतीय मछुआरों की 20 नौकाओं के जाल नष्ट कर दिए।

Advertisment

उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई जवानों ने भारतीय मछुआरों पर पथराव किया और बोतलें फेंकीं।

मछुआरों के संगठन के प्रतिनिधि सेसुराजा ने श्रीलंकाई नौसैनिकों की कार्रवाई की निंदा की और कहा कि साजो-सामान को क्षतिग्रस्त करने से मछुआरों को मुश्किलें आती हैं।

भाषा

शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें