Sri Lanka arrested fishermen: श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Sri Lanka arrested fishermen: श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार sri-lankan-navy-arrested-six-indian-fishermen

Sri Lanka arrested fishermen: श्रीलंकाई नौसेना ने छह भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को शनिवार को गिरफ्तार किया और उनकी नाव जब्त कर ली। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। नौसेना ने एक बयान में कहा कि जाफना क्षेत्र में कोविलन लाइटहाउस के उत्तर पश्चिम समुद्र में शनिवार तड़के गश्त के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।इसमें कहा गया है,

इस महीने भारत के 29 मछुआरों गिरफ्तार

‘‘श्रीलंका नौसेना ने श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध शिकार करते हुए छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाव को जब्त कर लिया।’’बयान के अनुसार उन्हें कोविलन लाइटहाउस के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में उत्तरी नौसेना कमान से जुड़े चौथे ‘फास्ट अटैक फ्लोटिला’ (4 एफएएफ) के ‘फास्ट अटैक क्राफ्ट’ द्वारा की गई गश्त के दौरान पकड़ा गया। बयान में कहा गया है कि इस महीने अब तक भारत के कम से कम 29 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और छह नौकाओं को भी जब्त किया गया है। इस महीने के दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी संबंधी यह चौथी घटना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article