Sri Lanka Petrol-Diesel Crisis: अब एक हफ्ते के लिए बंद रहेगें स्कूल-सरकारी दफ्तर, गहराया बड़ा संकट

श्रीलंका। Sri Lanka Petrol-Diesel Crisis देश में आर्थिक संकट के बादल थमने का नाम नहीं ले रहे है वहीं पर संकट के हालातों से बचाने के लिए 20 जून से एक सप्ताह के लिए सरकारी दफ्तरों और स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है।
जानें क्यों लिया फैसला
आपको बताते चलें कि, द्वीपीय देश में ईंधन संकट और गहराता जा रहा है जिसके चलते ये फैसला लिया गया है। यहां पर मौजूद ईंधन की मात्रा तेजी से कम होने के कारण श्रीलंका पर अपने आयात के लिए विदेशी मुद्रा में भुगतान करने का दबाव है, जिसके कारण देश की अर्थव्यवस्था रुक सी गयी है। जिसे पटरी पर लाने के लिए सरकार ने सरकारी दफ्तरों के साथ ही स्कूलों को एक हफ्ते के लिए बंद करने का फैसला लिया है जिसके चलते अब ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएगी।लोक प्रशासन और आंतरिक मामलों के मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी सर्कुलर के अनुसार, ‘‘ईंधन आपूर्ति की पाबंदियों, खराब सार्वजनिक परिवहन प्रणाली और निजी वाहनों के उपयोग में आने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह सर्कुलर सोमवार से न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति देता है, लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र के कर्मचारी का आना अनिवार्य है।
कई महीनों से गहराया है संकट
आपको बताते चलें कि, श्रीलंका के हालात इतने खराब हो गए है कि, यहां पर श्रीलंका में खाद्य वस्तुओं, दवा, रसोई गैस, ईंधन और टॉयलेट पेपर जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है. पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस खरीदने के लिए लोगों को दुकानों के बाहर घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
0 Comments