Sri Lanka Medicine Crisis: दुनियाभर की खबरों में इन दिनों श्रीलंका में छाया आर्थिक संकट का मुद्दा बरकरार है वही पर बीते दिन मंगलवार को इमरजेंसी हटाने के बाद आज यानि 6 अप्रैल को राजधानी कोलंबों के अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों को दवाईयों की कमी के कारण लंबी लाईनों में खड़ा रहना पड़ रहा है।
दवाईयों की कमी लोगों में हाहाकार
आपको बताते चलें कि, देश जहां आधाराभूत चीजों की कमी से जूझ रहा है वहीं पर दवाईयों के संकट से लोगों में हाहाकार की स्थिति है इसे लेकर अस्पताल में आए एक व्यक्ति ने बताया, “अस्पताल में दवाईयों की काफी कमी है। लोग काफी परेशान हैं।”
श्रीलंका: श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट के बीच कोलंबो के अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों को दवाईयों की कमी के कारण लंबी लाईनों में खड़ा रहना पड़ा।
अस्पताल में आए एक व्यक्ति ने बताया, “अस्पताल में दवाईयों की काफी कमी है। लोग काफी परेशान हैं।” pic.twitter.com/AV8fDoWFYr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
श्रीलंका में दवाई की कमी से टल रहे ऑपरेशन
आपको बताते चले कि, श्रीलंका देश में जहां हालात बदतर होते जा रहे है वहीं पर दवाईयों की कमी के चलते ऑपरेशन टाले जा रहे है। इस हालात में जहां कई देश मदद के लिए आगे आए है वहीं पर भारत भी मदद के लिए आगे आया है जहां पर देश से दवाईयां पहुंचाई जा रही है।
बैंक ऑफ सीलोन ने किया विरोध प्रदर्शन
आपको बताते चलें कि, श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच बैंक ऑफ सीलोन कर्मचारी संघ ने राज्य के बैंकों के पुनर्गठन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है जिसे लेकर बैंक कर्मचारी संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपा नंदुला ने कहा कि, हमें लोकतांत्रिक सुधार की जरूरत है। संसद को तत्काल भंग कर चुनाव कराने की मांग की है।