कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (President Gotabaya Rajapakse) मालदीव की राजधानी माले पहुंच गए हैं। यहां सूत्रों ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर कब्जा जमाने के बाद राजपक्षे ने बुधवार को इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
मालदीव सरकार ने की अगुवानी
सूत्रों ने मालदीव के सूत्रों के हवाले से बताया कि गत रात वेलाना हवाई अड्डे पर मालदीव सरकार के प्रतिनिधियों ने राजपक्षे की अगवानी की। इससे पहले सोमवार रात को राजपक्षे और उनके भाई बासिल ने राजपक्षे परिवार के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के बीच देश छोड़ने की कोशिश की, लेकिन हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। बासिल देश के पूर्व वित्त मंत्री हैं। अभी तक राजपक्षे के श्रीलंका छोड़ने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
AFP न्यूज एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे देश से बाहर चले गए हैं।
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/WKlHicj4Js
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
2 अंगरक्षकों के साथ हुए रवाना
श्रीलंकाई वायु सेना मीडिया निदेशक ने जानकारी देते हुए कहा कि, श्रीलंका के राष्ट्रपति, 2 अंगरक्षकों के साथ मालदीव के लिए उड़ान भरने के लिए आव्रजन, सीमा शुल्क और अन्य कानूनों के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा पूर्ण अनुमोदन के अधीन किया गया। 13 जुलाई की सुबह उन्हें वायु सेना के विमान उपलब्ध कराए गए थ