Sri Lanka Crisis: अपने देश की दयनीय स्थिति पर बोले पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या, जानें क्या कहा

Sri Lanka Crisis: देश के हालात जहां खराब होते जा रहै वहीं पर सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है इस बीच ही अपने देश की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए श्रीलंका के क्रिकेटर रह चुके सनथ जयसूर्या का बयान चर्चा में आया है जहां पर उन्होंने इसे आपदा बताया है।
जानिए क्या बोले जयसूर्या
इसे लेकर मीडिया के सामने बयान देते हुए पूर्व क्रिकेटर जयसूर्या ने कहा कि, लोगों ने अब श्रीलंकाई सरकार के ख़िलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। वे सरकार को दिखा रहे हैं कि वे पीड़ित हैं। यदि संबंधित लोग इसे ठीक से संबोधित नहीं करते हैं, तो यह एक आपदा में बदल जाएगा। फिलहाल इसकी ज़िम्मेदारी वर्तमान सरकार की होगी।यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस स्थिति से गुज़र रहे हैं। वे इस तरह जीवित नहीं रह सकते और विरोध करना शुरू कर दिया है। गैस की किल्लत है और घंटों बिजली की आपूर्ति नहीं है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस स्थिति से गुज़र रहे हैं। वे इस तरह जीवित नहीं रह सकते और विरोध करना शुरू कर दिया है। गैस की किल्लत है और घंटों बिजली की आपूर्ति नहीं है: श्रीलंका के मौजूदा हालात पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या pic.twitter.com/AHeQTKTfKn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2022
प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद
देश की दयनीय स्थिति में साथ देने वाले देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा, जिसमें कहा कि, “हमारे देश के पड़ोसी और बड़े भाई के रूप में भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए, मौजूदा परिदृश्य में सर्वाइव रहना आसान नहीं है। हम भारत और अन्य देशों की मदद से इससे बाहर निकलने की उम्मीद करते हैं।” बता दें कि, इस वक्त भारत, श्रीलंका के साथ खड़ा है जो आवश्यक चीजें मुहैया करवा रहा है, जिसे लेकर देश को काफी मदद मिल रही है।
0 Comments