Spring facts : कौन सा मौसम आने वाला है, कौनसी हैं भारत की चार ऋतुएं, गर्मी में क्या खाएं

Spring facts कौन सा मौसम आने वाला है, कौनसी हैं भारत की चार ऋतुएं, गर्मी में क्या खाएं, Which season is coming, what are the four seasons of India, what to eat in summer

Spring facts : कौन सा मौसम आने वाला है, कौनसी हैं भारत की चार ऋतुएं, गर्मी में क्या खाएं

Spring facts : भारत में सर्दी का मौसम खत्म होने वाला है। अब गर्मी शुरू होगी। इस मौसम में लोगों को गर्मी के अनुरूप खान-पान के साथ ही अन्य दिनचर्या में भी बदलाव करना होगा। लेकिन इस बीच यदि हम बात करें कि भारत में कितने प्रकार के मौसम या ऋतु होती हैं तो इसके हिसाब से अब सर्दी के बाद वसंत ऋतु का आगमन होगा। यहां बता दें कि भारत में हिंदु धर्म के अनुसार 6 तरह की ऋतुएं होती हैं। शिशिर ऋतु, बसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु और हेमंत ऋतु शामिल हैं। इनके अनुसार अब ठंड के मौसम मतलब शिशिर ऋतु के बाद बसंत ऋतु का आगमन होने वाला है। शिशिर ऋतु 22 दिसंबर 2022 से 21 मार्च 2023 तक रहेगी। वहीं बसंत ऋतु 21 मार्च 2023 से 21 जून 2023 तक रहेगी।

spring season यहां बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार शिशिर ऋतु जनवरी से फरवरी ( माघ से फाल्गुन माह) के बीच रहती है। वहीं बसंत ऋतु फरवरी से मार्च (चैत्र से बैसाख), ग्रीष्म ऋतु अप्रैल से जून (ज्येष्ट से आषाढ़) और वर्षा ऋतु जुलाई से सितंबर ( श्रावण से भाद्रपद) व शरद ऋतु अक्टूबर से नवंबर (अश्विन से कार्तिक माह) तक वहीं हेमंत ऋतु दिसंबर से जनवरी (मार्गशीर्ष से पौष माह) तक रहती है। spring

वहीं यदि इन ऋतुओं में बात की जाए कि सबसे ज्यादा गर्मी कब पड़ती है तो जुलाई के समय सबसे ज्यादा गर्मी पड़ना माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों द्वारा किए गए आंकड़ों के अध्ययन के मुताबिक साल 2021 में जुलाई में इतिहास की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी। वहीं आने वाले समय में अनुमान के मुताबिक साल 2023 में भी ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है। इस साल के दौरान तापमान 1.08C और 1.32C के बीच रह सकता है।

अब कुछ दिन बाद गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है तो ऐसे में हमें खान-पान में में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। गर्मी के मौसम में गर्मी से बचने के लिए भूख से थोड़ा कम खाना चाहिए। साथ ही मौसमी फलों के साथ ही अधिक पानी, तरबूज, खरबूज, खीरा, दाल, चावल, सब्जी, रोटी, नारियल पानी, छाछ, लस्सी लें। साथ ही तली और मसालेदार चीजें से परहेज करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article