भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वन-डे कप्तान मिताली राज ने अपने खाते में एक खास उपलब्धि जोड़ ली है। मिताली 200 वन-डे खेलने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में यह उपलब्धि हासिल की।
भारत की अनुभवी क्रिकेटर मिताली ने पहले ही अपने नाम सबसे ज्यादा वन-डे खेलने का रिकॉर्ड दर्ज करा रखा था। उन्होंने 192वां वन-डे खेलते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
मिताली राज ने वन-डे में डेब्यू जून 1999 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। तब उन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी और भारत यह मुकाबला 161 रन से जीता था।
सबसे ज्यादा वड-डे खेलने वाली टॉप 5 महिला क्रिकेटर
1. भारत की मिताली राज ने 1999 से 2019 तक 200 वनडे मैच खेले हैं।
2. इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ने साल 1997 से साल 2016 तक में 191 वनडे मैच खेले हैं।
3.भारत की झूलन गोस्वामी ने 2002 से 2019 तक में 174 वनडे मैच खेले हैं।
4. ऑस्ट्रेलिया की एलेक्स ब्लैकवेल ने 2003 से 2017 तक में 144 वनडे मैच खले हैं।
5. इंग्लैंड की जेनी गन ने 2004 से 2018 तक में 143 वनडे मैच खेले हैं।