Kale Gordy : उम्र 30 साल, बिना शादी के 47 बच्चे, पैदा होने वाले 10 और बच्चे!

Kale Gordy : उम्र 30 साल, बिना शादी के 47 बच्चे, पैदा होने वाले 10 और बच्चे! Sperm donor Kel Gordy is the father of 47 children vkj

Kale Gordy : उम्र 30 साल, बिना शादी के 47 बच्चे, पैदा होने वाले 10 और बच्चे!

आज के समय में हर पुरूष पिता बनने की चाह रखता है। कुछ पुरूष शादी के बाद पिता बनते है तो कुछ शादी के पहले ही बच्चे पैदा कर लेते है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई किसी मर्द की शादी नहीं हुई हो और उसके 47 बच्चे हो तो आप यकीन नहीं करेंगें। लेकिन यह बात सच है। अमेरिका के रहने वाले केल गॉर्डी 30 साल की उम्र में 47 बच्चों के पिता बन चुके है। इतना ही नहीं उनके 10 बच्चे और पैदा होने वाले है।

कौन है केल गॉर्डी?

दरअसल, केल गॉर्डी स्पर्म डोनर हैं केल गॉर्डी का दावा है कि वह 47 बच्चों के पिता है और उनके 10 और बच्चे पैदा होने वाले है। वह 30 साल के है। कुछ ही समय बाद उनके 57 बायलॉजिकल बच्चे हो जाएंगे। खबरों के अनुसार केल गॉर्डी के स्पर्म डोनेशन के चलते उनकी लाइफ पर काफी बुरा असर पड़ा है। जिसके चलते उनका किसी के साथ रिलेशनशिप नहीं हो पाया। केल का कहना है कि स्पर्म डोनेट के लिए महिलाएं उनके इंस्टाग्राम पर मैसेज करती है। जब उनके स्पर्म से कई प्रेगनेंसीज सफल रही तो उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से स्पर्म डोनेट के लिए मैसेज आने लगे। उनक दावा है कि वह अबतक करीब 100 से अधिक महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर चुके है। केल के अनुसार उनको आने वाली महिलाओं में अधिकतर महिलाएं अमीर होती है। केल ने कहा की इस दौरान कई महिलाओं के साथ डेट भी हुई कई महिला के साथ रिलेशनशिप भी रहे, लेकिन आगे नहीं बढ़ पाए।

केल बने रहेंगे स्पर्म डोनर

केल गॉर्डी का कहना है कि वह फिलहाल स्पर्म डोनर बने रहना चाहते हैं। लेकिन वह अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखते है। वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहते है। वह हमेशा सोशल मीडिया पर महिलाओं के संपर्क में बने रहते है। खासकर उनके जिन्हें उनकी जरूरत हो। केल का मानना है कि उनकी वजह से किसी का घर बसेगा। केल अपने पार्टनर से इसके बारे में कभी नहीं छुपाते है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article