Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत Speeding truck hit a pickup full of processions, 6 people died

Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

धरमजयगढ़। कोरोना का कहर थमने के बाद अनलॉक किया गया है। अनलॉक होते ही सड़क हादसे सामने आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। यहां बारातियों से भरी पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

साथ ही कई लोग इस टक्कर में घायल हो गए हैं। मरने वालों में महिलाएं-पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। मामला छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ का है। यहां एक पिकअप में सवार करीब 30 लोग शादी में शामिल होकर उत्तरप्रदेश के महाराजगंज वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पत्थलगांव NH मुख्य मार्ग सिसरिंगा पुलाईआठ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
वहीं दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। हादसे के बाद मौके पर मौजू लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं कई लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article