Mumbai: मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, टेक कंपनी की CEO की मौत

Mumbai: मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, टेक कंपनी की CEO की मौत Mumbai: Speeding car collides during morning walk, CEO of tech company dies

Mumbai: मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, टेक कंपनी की CEO की मौत

Mumbai: रविवार को मॉर्निंग वॉक करना टेक कंपनी की 42 वर्षीय CEO को भारी पड़ा गया। दरअसल, मुंबई में वर्ली सी फेस के पास जॉगिंग कर रही महिला को रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। बता दें कि मृत महिला मुंबई के शिवाजी पार्क समीप जॉगर्स समूह का हिस्सा थी।

हादसे में जान गवांने वाली 42 वर्षीय महिला CEO की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है। बताया गया कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी थी। हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

[caption id="attachment_201482" align="alignnone" width="1067"]publive-image Mumbai worli sea face[/caption]

वर्ली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, "महिला की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है, जब वह सुबह की सैर पर निकली थी, तब उसे एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से वह दूर जा गिरी।"

वहीं हादसे में कार के 23 वर्षीय चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। चालक की पहचान सुमेर मर्चेंट के रूप में हुई । घटना के तुरंत बाद, स्थानीय निवासियों ने चालक को दबोच लिया और उसे वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक, चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लापरवाही से वाहन चलाना और लापरवाही से मौत का कारण शामिल है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article