महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बंगाल सरकार का फैसला, हर जिले में होगा विशेष महिला पुलिस बल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्य के हर जिले एवं आयुक्त क्षेत्र में विशेष महिला पुलिस बल गठित करने का 6 अप्रैल यानि बुधवार को फैसला किया। बता दें कि, राज्य में इन दिनों साम्प्रादियकता की स्थिति बनी हुई है। इसे लेकर सरकार सतर्क रवैया अपना रही है।
‘विनर्स’ की तर्ज पर होगा गठन
इसे लेकर एक अधिकारी ने बताया कि यह बल कोलकाता पुलिस की ‘विनर्स’ की तर्ज पर हेागा, जिसे महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर रोकथाम एवं सार्वजनिक स्थानों को उनके वास्ते सुरक्षित बनाने के लिए 2018 में महिला गश्ती दल के रूप में गठित किया गया था। उन्होंने कहा कि शुरू में इसके लिए कम से कम 150 बटालियन गठित की जाएंगी, जिसके लिए 4000 प्रशिक्षित महिलाएं नियुक्त की जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हर बटालियन में 30 प्रशिक्षित महिला कर्मी होंगी, जो जिलों में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी।’’
0 Comments