सावन में होंगे बाबा महाकाल के दर्शन आसान: रेलवे ने शुरू की स्‍पेशल ट्रेन, सभी को मिलेगी कंफर्म सीट, जानें शेड्यूल

Special Train For Ujjain: सनातन धर्म में सावन महीनें का सबसे अधिक महत्‍व माना जाता है। इसके साथ ही इसे सबसे पवित्र महीनों में से एक

सावन में होंगे बाबा महाकाल के दर्शन आसान: रेलवे ने शुरू की स्‍पेशल ट्रेन, सभी को मिलेगी कंफर्म सीट, जानें शेड्यूल

Special Train For Ujjain: सनातन धर्म में सावन महीनें का सबसे अधिक महत्‍व माना जाता है। इसके साथ ही इसे सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है।

यह पूरा महीना भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन में कालों के काल महाकाल का एक ज्‍योतिर्लिंग स्थित है यहां पर पूरे प्रदेश और देश से सावन माह में लाखों की संख्‍या में भक्‍त महादेव के दर्शन करने के लिए आते हैं।

publive-image

इसे देखते हुए रेलवे ने मध्‍य प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। इस साल सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है।

रेलवे लाया भक्‍तों के लिए खुशखबरी

रेलवे की तरफ से सावन माह में बाबा महाकाल के भक्तों का ध्यान में रखते हुए नई ट्रेन की शुरूआत की गई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1813524140709601668

यह स्‍पेशल ट्रेन प्रदेश की राजधानी भोपाल से उज्जैन तक चलाई जानी है। इस स्‍पेशल ट्रेन के माध्‍यम से भक्‍त आराम से बाबा के दर तक पहुंच सकते हैं।

उज्‍जैन पहुंच कर भक्त आसानी से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। इस स्पेशल ट्रेन की शुरूआत रेलवे ने 11 जुलाई से कर दी है, जो कि आने वाले 1 सितंबर 2024 तक चलाई जानी है।

किस स्‍टेशन से शुरु होगी ट्रेन

रेलवे के द्वारा शुरू की गई ये स्पेशल ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रात के 2.10 पर रवाना होगी।

ये ट्रेन सुबह करीब 7.30 बजे महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच जाएगी। इसी क्रम में ये उज्‍जैन से रात में 9 बजे निकलेगी और वापस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर करीब 1 बजे वापस आ जाएगी।

इस ट्रेन की मदद से हजारों यात्रियों को बाबा के दर्शन आसानी से मिल सकते हैं और बाबा के भक्‍त आराम से सीट बुक कर महाकाल के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

क्‍या होगा ट्रेन का रूट और कितने होंगे स्टॉप

रेलवे ने इस स्‍पेशल ट्रेन के लिए जारी किए गए टाइम टेबल में बताया है कि गाड़ी संख्या 09314 भोपाल-उज्जैन स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से 1 सितंबर तक भोपाल से रोजाना रात 2.10 बजे चलेगी और रात 2.35 बजे संत हिरदाराम नगर और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए सुबह उज्जैन पहुंचेगी।

इस सफर के दौरान गाड़ी 8 स्टेशनों पर रुकेगी। जिनमें संत हिरदाराम, सीहोर, कालापीपल, शुजालपुर, अकोदिया, कालीसिंध, मक्सी और तराना रोड शामिल हैं।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से 31 अगस्त तक उज्जैन से रोजाना रात 9 बजे चलेगी और रात 1 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- Shiv Puja: सावन से पहले जान लें ये बातें, शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 4 चीजें, व्रत-पूजन का फल हो जाएगा निष्‍फल !

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article