SP MLA Irfan Solanki : कानपुर से फरार होकर मुंबई पहुंचे विधायक सोलंकी ! पुलिस ने ठोका मामला

SP MLA Irfan Solanki : कानपुर से फरार होकर मुंबई पहुंचे विधायक सोलंकी ! पुलिस ने ठोका मामला

SP MLA Irfan Solanki : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) के फरार विधायक इरफान सोलंकी (SP MLA Irfan Solanki) के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है विधायक सोलंकी कानपुर से फरार होकर मुंबई जा रहे थे।

जाली आधार कार्ड का किया था प्रयोग

यहां पर बताया जा रहा है कि, विधायक इरफान सोलंकी (SP MLA Irfan Solanki) के खिलाफ एक उड़ान में सवार होने के लिए जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों (International Airport) की सुरक्षा से समझौता करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनके साथ ही सपा की वरिष्ठ महिला नेता नूरी शौकत और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिन्होंने फर्जी पहचान पर आधार कार्ड (Fake Aadhaar card) प्राप्त करने में सपा विधायक की कथित तौर पर मदद की थी। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

11 नवंबर की है घटना 

आपको बताते चले कि, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने जानकारी में बताया कि, सोलंकी ने 11 नवंबर को दिल्ली से मुंबई के लिए इंडिगो की उड़ान में सवार होने के लिए जाली पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था. उन्होंने बताया, 'हमने दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डे से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किए हैं जिसमें सपा विधायक सोलंकी को वहां देखा गया था. सीसीटीवी फुटेज में सपा विधायक को सीट संख्या 31 पर बैठे हुए देखा गया था. हमने जांच शुरू की है। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए फरार विधायक की संपत्ति कुर्की की जाएगी. सपा विधायक सोलंकी दो आपराधिक मामलों में आरोपी हैं और फरार हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article