Swami Prasad Maurya : इस नेता ने रामचरितमानस को बकवास, मचा गया बवाल

Swami Prasad Maurya : इस नेता ने रामचरितमानस को बकवास, मचा गया बवाल SP leader Swami Prasad Maurya told Ramcharitmanas nonsense vkj

Swami Prasad Maurya : इस नेता ने रामचरितमानस को बकवास, मचा गया बवाल

Ramcharitmanas Row : रामचरित मानस को लेकर बीते दिनों पहले बिहार के शिक्षा मंत्री ने एक बयान दिया था, जिसकी काफी आलोचना की गई थी। इसके बाद अब उत्तरप्रदेश से एमएलसी और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को बकवास बताया है। उन्होंने रामचरित मानस के दोहे और चौपाई पर आपत्ति जताई है।

रामचरित मानस पर लगे बैन!

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक बयान में कहा है कि रामचरितमानस में सब कुछ बकवास है। करोड़ों लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते, तुलसीदास ने रामचरित मानस को अपनी खुशी के लिए लिखा था। सरकार को रामचरित मानस से आपत्तिजनक अंशों को हटा देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो इसे बैन कर देना चाहिए। इतना ही नहीं मौर्य ने आगे कहा की रामचरित मानस में दलितों, पिछड़ों और महिलाओं का अपमान किया गया है। रामचरित मानस की चौपाईयों में शुद्रों को अधम जाति का होने का सर्टिफिकेट देते हैं।

इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान में यह भी कहा कि ब्राह्मण भले ही लंपट, अनपढ़, गंवार क्यों ना हो, लेकिन ब्राह्मण जाति का होने के कारण वो पूजनीय है। इसके विपरीत शूद्र कितना भी ज्ञानी, विद्वान और ज्ञाता हो उसका सम्मान करने की मनाही है क्या यही धर्म है? अगर यही धर्म है तो ऐसे धर्म को मैं नमस्कार करता हूं। ऐसे धर्म का सत्यानाश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article