साउथ कोरियाई धर्मगुरु चर्च में महिलाओं से करता था रेप, कोर्ट ने सुनाई 23 साल की सजा

साउथ कोरिया का एक धर्मगुरु जिसका नाम जंग मायुंग-सेओक है, वो महिलाओं को बेहोश करके उनका रेप करता था। जानकारी के मुताबिक...

साउथ कोरियाई धर्मगुरु चर्च में महिलाओं से करता था रेप, कोर्ट ने सुनाई 23 साल की सजा

साउथ कोरिया का एक धर्मगुरु जिसका नाम जंग मायुंग-सेओक है, वो महिलाओं को बेहोश करके उनका रेप करता था। जानकारी के मुताबिक, वो चर्च में और महिलाओं के घर और ये दुष्कर्म करता था।

जब उसपर आरोप साबित हुए तो, साउथ कोरियाई सुप्रीम कोर्ट ने 22 दिसंबर 2023 को उसे 23 साल की सजा सुनाई।

2008 से 2018तक जेल में था

इससे पहले भी एक बार मायुंग-सेओक को जेल की सजा सुनाई थी। पहले भी उसे यौन शोषण के मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी। मायुंग-सेओक 2008 से 2018 तक जेल में था। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि 2008 से पहले उसने कितनी महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।

जेल से बाहर आने के बाद 2018 से 2022 के बीच उसने 3 और महिलाओं का रेप किया। जब ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो फिर उसपर कारवाई हुई और एक बार फिर वो जेल में हैं।

साउथ कोरिया से चीन भाग गया था

साल 1999 में पहली बार ये खबर सामने आई थी कि मायुंग-सेओक उसके पास आने वाली महिलाओं का यौन शोषण करता है। जिसके बाद वो साउथ कोरिया से हांगकांग भाग गया था और फिर वहां से चीन।

मामले का पता लगने पर 2008 में चीन उसे वापस साउथ कोरिया भिजवा देता है। यहां उस पर केस दर्ज हुआ और मामले की सुनवाई हुई। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई।

5 महिलओं ने किया रेप केस

वहां की मीडिया ने बताया कि साउथ कोरियाई कोर्ट में उस पर 5 महिलाओं ने रेप का केस किया। कोर्ट ने जानकारी दी कि 2001 से 2006 के बीच उसने चीन और हांगकांग में 5 महिलाओं का रेप किया।

इसके बाद उसे 6 साल की सजा हुई, जिसे 4 साल के लिए बढ़ा दिया था। जिसके बाद उसने कुल 10 साल जेल में गुजारे। एक बार फिर रेप के मामले में साउथ कोरियाई सुप्रीम कोर्ट ने 22 दिसंबर 2023 को मायुंग-सेओक को 23 साल की सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article