Advertisment

Sonia Gandhi ने PM मोदी को लिखा खत, कहा-'उम्र के बजाय ज़रूरत के आधार पर लोगों को दी जाए वैक्सीन'

author-image
Shreya Bhatia
Sonia Gandhi बोलीं- सभी दलों की सहमति से महामारी से निपटने की रणनीति बनाए केंद्र, कांग्रेस देगी साथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने टीकाकरण से जुड़ी नई नीतियों को लेकर फिक्र का इज़हार करते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुज़ारिश की है कि वह इस नीति को बदलें और पूरे देश में टीकों की एक समान कीमत सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।

Advertisment

सोनिया ने कहा, "यह हैरान करने वाली बात है कि पिछले साल के कड़वे अनुभवों और लोगों को हुई तकलीफ के बावजूद सरकार लगातार मनमानी और भेदभावपूर्ण नीति पर अमल कर रही है।" उन्होंने दावा किया कि नई नीति के तहत सरकार 18 से 45 साल आयुवर्ग के लोगों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ चुकी है और यह, युवाओं के के लिए उसका अपने उत्तरदायित्व से पूरी तरह पल्ला झाड़ना भी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से कहा,"कांग्रेस ने पहले ही इसकी मांग की है कि इस नीति का पुनर्मूल्यांकन किया जाए। निश्चित तौर पर कोई भी तार्किक व्यक्ति टीकाकरण की एक समान कीमत से होने वाले फायदे से सहमत होगा।" पीएम से अपील करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इस मामले में दखल दीजिए और इस गलत फैसले को बदलिए। देश का लक्ष्य यही होना चाहिए कि 18 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगे, चाहे उनकी आर्थिक हालत कुछ भी हो।"

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें