Sonia Gandhi Corona Positive: 75 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को हुआ कोरोना, जानें खबर अपडेट

Sonia Gandhi Corona Positive: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। जहां पर रूटीन चेकअप के दौरान उन्हें वायरस के चपेट में आने की पुष्टि हुई है।
जानें पूरी खबर
आपको बताते चलें कि, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटीव होने की पुष्टि जहां हो गई है वहीं पर खबर है कि, उन्हे हल्के लक्षण मिले है जिसके बाद उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं है। बताया जा रहा है कि वे बीते दिनों में रैली में शामिल हुई थी जहां पर नेताओं के संपर्क में आने से संभवत: वायरस हुआ है। बता दें कि, कई नेता भी कोरोना से संक्रमित मिले है। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिनमें से कई साथी कोविड पॉजिटिव पाए गए। कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे। आज टेस्ट कराने पर वे कोविड पॉजिटिव पाई गई: रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस pic.twitter.com/glXTxj5mK0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2022
कई बीमारियो से ग्रसित
आपको बताते चलें कि, सोनिया गांधी को पेट में इंफेक्शन की शिकायत अक्सर रहती है। इसे लेकर वे नई दिल्ली स्थित गंगा राम अस्पताल में रूटीन चेकअप करती है। पिछले करीब 10 साल से वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं।
0 Comments