बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने 12 इंच लंबे बाल दान किए हैं। इस कदम को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें बताया कि वे काफी समय से ऐसा करना चाह रही थीं और अब उन्हें यह सही समय महसूस हुआ। सोनम ने बाल दान करने के साथ एक भावुक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि उनके घने और सुंदर बाल उन्हें अपने पिता अनिल कपूर से विरासत में मिले हैं और इसके लिए वो उनकी आभारी हैं। सोनम का यह नया लुक तैयार किया उनके लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहे पीट बर्किल ने। उन्होंने इस हेयरकट को फ्रेश और समर-फ्रेंडली बताया है।