अवैध रेत खनन के वर्चस्व के लिए पूर्व विधायक के बेटे ने चलाई थी गोली, 4 गिरफ्तार -

अवैध रेत खनन के वर्चस्व के लिए पूर्व विधायक के बेटे ने चलाई थी गोली, 4 गिरफ्तार

जबलपुर। भाजपा की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे गोलू सिंह और दोस्तों को आज पुलिस ने गिरफ्तार ​किया है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक का बेटा और उसके सहयोगी रहे 4 साथियों को बेलखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध रेत खनन के वर्चस्व के पूर्व विधायक का बेटा और उसके सहयोगियों ने ​गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि प्रतिभा सिंह शहर की बरगी सीट से विधायक रह चुकी है।

ये है मामला
जबलपुर में बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के कूड़ा कला गांव में रेत के अवैध उत्खनन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए थे। बरगी क्षेत्र की पूर्व भाजपा विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे गोलू सिंह ने कूड़ा कला गांव में अपने समर्थकों के साथ जमकर उत्पात मचाया था। उसने गांव में कई राउंड फायर किए थे। इसके बाद कूड़ा कला के ग्रामीणों ने भी पूर्व विधायक के बेटे और उनके समर्थकों पर पथराव कर दिया था।

ग्रामीणों ने आरोपी और उसके समर्थकों में से एक पिस्टल और दो राइफलें छीन लीं थी और एक आरोपी को पकड़ लिया था। मामला 12 जुलाई 2020 की रात का है, जब कुड़ाकला गाँव में अपने साथियों के साथ पूर्व विधायक पुत्र ने गोलीबारी की थी। गोलीकांड के अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गोलू सिंह दो महीनों से फरार चल रहा था।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password