भारतीय संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जानिए 26 नवंबर को कब से मनाया जा रहा है संविधान दिवस

भारतीय संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जानिए 26 नवंबर को कब से मनाया जा रहा है संविधान दिवस Some interesting facts related to the Indian Constitution, know since when the Constitution Day is being celebrated on 26 November nkp

भारतीय संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जानिए 26 नवंबर को कब से मनाया जा रहा है संविधान दिवस

नई दिल्ली। पूरे देश में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया था। हालांकि इस संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। लेकिन साल 2015 में भारत सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 125वीं जन्मदिवस के अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।

भारतीय संविधान को बनाने में पूरे 2 साल, 11 महीने और 18 दिन लगे थे। ऐसे में आज हम आपको भारतीय संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे, जिन्हें जानकार आप दंग रह जाएंगे।

1. भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान है। इसमें कुल 448 आर्ट्रिकल, 22 भाग , 12 शेड्यूल और 97 अमेन्डमेंट है।

2. संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे। संविधान की दो कॉपी हाथ से लिखी गई हैं, जो हिंदी-अंग्रेजी में हैं। दोनों हस्तलिखित कॉपियों पर 24 जनवरी 1950 को तब के 308 संसद सदस्यों के सामने हस्ताक्षर किए गए।

3. एक ईसाई गीत Abide With Me गणतन्त्र दिवस की परेड में बजाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये महात्मा गांधी के पसंदीदा गीतों में से एक था।

4. हमारे नेताओं ने अन्य देशों के अच्छे नजरियों को अपनाया है जैसे कि सत्ता को केन्द्र व राज्य में बांटना कनाडियन संविधान से लिया गया है, वहीं फंडामेंटल ड्यूटी सोवियत संघ से ली गई है।डॉरेक्टोरियल इलिमेंटस् आयलैंड के संविधान से लिए गए हैं। संविधान बनने के पहले भारत ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाया हुआ एक्ट 1935 मानता था।

5. भारतीय संविधान बनने के पहले भारत ब्रिटिश सरकार द्वारा बनाया हुआ गवनज़्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 मानता था।

6. भारतीय सरकार द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार जैसे कि भारत रत्न, पद्म भूषण, कीति चक्र आदि गणतंत्र दिवस के दिन ही दिए जाते हैं।

7. भारतीय संविधान में ऐसा नियम है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित (संबोधन) करेंगे।

8. 1961 के गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह में ब्रिटेन की रानी क्वीन एलिजाबेथ भारत की मुख्य अतिथि थीं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article