Solar and Lunar Eclipse 2023: अक्टूबर में लगने वाला है साल का अंतिम सूर्य और चंद्रग्रहण, जानें तिथी

साल 2023 में कुल मिलाकर के तीन ग्रहण है. जिसमें दो सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण है. प्रथम सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लग चुका है

Solar and Lunar Eclipse 2023: अक्टूबर में लगने वाला है साल का अंतिम सूर्य और चंद्रग्रहण, जानें तिथी

Solar and Lunar Eclipse 2023:  साल 2023 में कुल मिलाकर के तीन ग्रहण है. जिसमें दो सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण है. प्रथम सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लग चुका है और आने वाले दो ग्रहण एक सूर्य ग्रहण और एक चंद्र ग्रहण अश्विन महीने में लगेंगे.

यह दोनों ग्रहण एक ही महीने में पड़ रहे हैं. पहले सूर्य ग्रहण जो 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा यानी कि अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या शनिवार के दिन.

भारत में इस दिन दिखाई देगा

भारत में दिखाई देने वाला पहला और आखिरी चंद्र ग्रहण खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा जो 28-29 अक्टूबर, आश्विन शुक्ल पूर्णिमा शनिवार की रात को भारत में दिखाई देगा. इससे पहले 2022 के आखिर में भारत में चंद्र ग्रहण देखा गया था. हालांकि, इस साल अक्टूबर महीने में दो ग्रहण लगेंगे जिसमें पहला आश्विन अमावस्या शनिवार 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

यहां दिखेगा ग्रहण

यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी छोर, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा. वहीं भारत में शनिवार, 28 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्रग्रहण दिखाई देगा.

इसके अलावा यह ग्रहण अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी उत्तरी भाग में दिखाई देगा. यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र मेष राशि पर लगेगा. भारतीय मानक समय के अनुसार ग्रहण का आरंभ 28-29 की रात्रि 1:05 बजे, स्पर्श 1:44 बजे, मध्य और मोक्ष 2:24 बजे होगा.

ग्रहण की वजह से देखी जा सकती है प्राकृतिक आपदा

ऐसा बताया जा रहा कि जाए 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आकाश मंडल में भारी उथल-पुथल देखने को मिलेगा. जिसमें 14 और 28 अक्टूबर को दो ग्रहण होंगे, 30 अक्टूबर को राहु-केतु का राशि परिवर्तन और 4 नवंबर को शनि का कुंभ राशि पर सीधी चाल यानी 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक ये 20 दिन खगोलीय घटनाओं में खास रहेंगे.

जिसका असर पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदा, भूकंप, महामारी, सुनामी, बड़े देशों में युद्ध की स्थिति और राजनीतिक परिणाम भारत समेत पूरी दुनिया में देखने को मिलेंगे. ग्रहण का प्रभाव- ग्रहण 15 दिनों तक रहता है. इस बार शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा भी 28 अक्टूबर को होगी. ग्रहण का सूतक लगने के कारण सूतक से पहले ही इनकी पूजा कर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

Akshay Kumar Son Aarav: पापा की फिल्म देखकर कैसा होता है बच्चों का रिएक्शन, अक्षय ने शेयर की ये बातें

Shardiya Navratri 2023: 15 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं शारदीय नवरात्रि, जान लें कलश स्थापना के नियम, महत्व, दिशा, मुहूर्त

Delhi-Kamakhya North East Express: दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरे छह डिब्बे, 4 लोगों की दुखद खबर

Open Petrol Pump: अब आप भी खोल सकते है पेट्रोल पंप, जानें क्या है तरीका और कितना आएगा खर्च

IND vs AFG: रो-हिट के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, भारत की लगातार दूसरी जीत

Eclipse, Solar and Lunar Eclipse 2023, Solar Eclipse, Lunar Eclipse, Eclipse 2023, ग्रहण, Last Solar And Lunar Eclipse Of The Year, साल का अंतिम सूर्य और चंद्रग्रहण, Science News

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article