Solapur Big Accident: तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं के जत्थे को कुचला ! दर्दनाक हादसे में 7 लोगों ने तोड़ा दम

Solapur Big Accident: तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं के जत्थे को कुचला ! दर्दनाक हादसे में 7 लोगों ने तोड़ा दम

महाराष्ट्र। Solapur Big Accident इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर महाराष्ट्र के सोलापुर में दर्दनाक हादसा हो गया, कार की चपेट में आने से 7 श्रद्धालुओं ने मौके पर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, श्रद्धालुओं का जत्था जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर जा रहा था और यह हादसा हो गया है।

जाने क्या है पूरा हादसा

आपको बताते चलें कि, यह हादसा बीते दिन सोमवार शाम करीब 6.45 बजे मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास हुआ हुआ है जहां पर श्रद्धालुओं का जत्था कार्तिक एकादशी के लिए जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर जा रहा था उसी दौरान आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं पर कार चढ़ा दी। बता दें कि, 32 श्रद्धालुओं का जत्था तीन दिन पहले कोल्हापुर से चला था। कार को 75 साल के बुजुर्ग चला रहे थे।

सीएम शिंदे ने जताया दुख

आपको बताते चलें कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। बता दें कि, हादसे में घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article