Social work: विदिशा में समाजसेवी हरिओम शर्मा का मनाया जन्मदिन

विदिशा। समाजसेवी हरिओम शर्मा के जन्मदिन के मौके पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने मिलकर सामाजिक कार्य में योगदान दिया। Social work: Celebrated birthday of social worker Hariom Sharma in Vidisha

Social work: विदिशा में समाजसेवी हरिओम शर्मा का मनाया जन्मदिन

विदिशा। समाजसेवी हरिओम शर्मा के जन्मदिन के मौके पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने मिलकर सामाजिक कार्य में योगदान दिया। सुबह पक्षियों को दाना डालकर बेतवा नदी के पास स्थित गौशाला में गौमाता को घांस खिलाई गई। इसके साथ ही शहर की कच्ची धर्मशाला पहुंचकर गरीबजनों को भोजन भी कराया गया।

शहर को स्वच्छ रखने की दिशा में नगर पालिका अध्यक्ष पति राकेश शर्मा के सहयोग से फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने शहर की अनेक जगहों पर डस्टबिन का भी वितरण किया। इस मौके पर लोगों को शहर को स्वच्छ रखने एवं ध्वनि प्रदूषण ना करने की शपथ भी दिलाई गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article