Advertisment

Paper Facts: तो कागज ऐसे तैयार किए जाते है? जानें सबकुछ

Paper Facts: तो कागज ऐसे तैयार किए जाते है? जानें सबकुछ Paper Facts: So this is how paper is prepared? know everything

author-image
Bansal News
Paper Facts: तो कागज ऐसे तैयार किए जाते है? जानें सबकुछ

Paper Facts: आज के दौर में कागज यानि पेपर का उपयोग कहा नहीं होता है। स्कूल, कॉलेज और घर से लेकर ऑफिस तक, हर जगह कागज़ का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कागज (Paper) कैसे बनता है? अगर नहीं जानते है तो आज आपको हम बताएंगे कि आखिरी इसे कैसे तैयार किया जाता है।

Advertisment

कागज बनाने की तरीका में सबसे ऊपर आता है रॉ मटेरियल यानि कच्चा माल। बता दें कि कागज बनाने के लिए रॉ मटेरियल के तौर पर लकड़ी की लुगदी, गेंहू का पुआल या भुसा, कपड़े के टुकड़े या अन्य रेशेदार सामग्री आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यानि कहा जा सकता है कि कागज का निर्माण पूर्ण रूप से पेड़-पौधों से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि कागज को बनाने के लिए पेड़-पौधों से मिलने वाले सेल्यूलोज का इस्तेमाल किया जाता है। सेल्यूलोज एक चिपचिपा पदार्थ होता है। सबसे पहले कागज़ को बनाने के लिए सेल्यूलोज के रेशों को आपस में जोड़कर एक पतली परत बनाई जाती है। कागज़ की गुणवत्ता भी इसी सेल्यूलोज की शुद्धता पर निर्भर करती है। शुद्ध सेल्यूलोज काफी महंगा पड़ता है।

कागज बनाने की प्रक्रिया

सबसे पहला चरण है पेड़ का चुनाव करना। इसके लिए उन पेड़ों को चुना जाता है जिनकी लकड़ियों में रेशों की मात्रा अधिक होती है। चयनित पेड़ों की लकड़ी को गोल टुकड़ों में काटकर और उसके छिलके को हटाकर फैक्ट्री में भेज दिया जाता है। इसके बाद 2 तरीकों से कागज के लिए pulp (लुगदी) को तैयार किया जाता है।

Advertisment

सबसे पहला तरीका है Mechanical Pulping Method। इस तरीके में pulp (लुगदी) को तैयार करने के लिए केमिकल की जरूरत नहीं होती है। इस तरीके से बने कागज का ज्यादातर इस्तेमाल न्यूजपेपर या मैगजीन आदि बनाने के लिए किया जाता है।

दूसरा तरीका है Chemical Pulping Method। इस मेथड में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इस वीधि से बने कागज मैकेनिकल पल्प से बने कागज की अपेक्षा अधिक चिकना, चमकदार और उच्च गुणवत्ता वाले होते है। यही वजह है कि यह सबसे अधिक उपयोग में लाई जाने वाली विधि है।

Pulp तैयार हो जाने के बाद उसे पीटा और निचौड़ा जाता है। इसके बाद इसमें फिलर सामग्री जैसे कि चाक, मिट्टी या केमिकल (titanium oxide) मिलाया जाता है। और आखिर में समय आता है पेपर बनाने का। इसे बनाने के लिए pulp (लुगदी) को कागज बनाने के लिए एक विशाल automated machine में डाल दिया जाता है। यहां कागज बनकर तैयार हो जाता है। फिर जरूरत के अनुसार, छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर magazines, newspapers or notebooks तैयार किए जाते हैं।

Advertisment

वहीं अंत में बताते चलें कि कागज का निर्माण softwood या फिर hardwood पेड़ों से किया जाता है। कागज बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्य पेड़ों के नाम हैं: चीड़ (pine), सनोबर (fir), हेमलोक (hemlock), प्रसरल (spruce), लार्च (larch), ​बांज (oak) मेपल (maple) भूर्ज (birch) आदि।

सॉफ्टवुड लकड़ी पेड़ों से कागज पेड़ दृढ़ लकड़ी कागज बनाना कागज wood trees softwood paper making paper from trees paper hardwood gk
Advertisment
चैनल से जुड़ें