Indore News: इंदौर से उड़ान भर रहे 49 सवारियों से भरे प्लेन से निकला धुंआ, फायर अलॉर्म बजा तो मचा हड़कंप…

इंदौर। प्रदेश के इंदौर शहर के एयरपोर्ट पर शुक्रवार को हड़कंप मच गया। यहां से उड़ान भर रहे एक प्लेन से धुंआ निकलने लगा। धुंआ निकलने से फायर अलॉर्म बज गया। इसके बाद यात्री घबरा गए। जानकारी मिलते ही तत्काल रूप से फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि किसी भी यात्री और क्रू मेंबर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। इस प्लेन में 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि इंदौर से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के प्लेन में तकनीकि खराबी आ गई थी। इसके बाद उसमें धुंआ निकलने लगा था। हालांकि प्लेन उड़ान नहीं भर पाया था। प्लेन में खराबी के बाद दूसरे प्लेन से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया है। बाद में उस प्लेन की भी तकनीकि कमी दूर कर दिल्ली भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 635 शुक्रवार सुबह 8.54 पर इंदौर से दिल्ली की तरफ उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंची थी।
प्लेन में मौजूद थे क्रू मेंबर्स समेत 49 लोग
इस प्लेन में यात्री सवार थे। साथ ही प्लेन में 6 क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। जैसे ही प्लेन रनवे पर पहुंचा था तो उससे धुंआ निकलने लगा। जब धुंआ को फायर अलॉर्म ने पकड़ा तो सायरन बज गया। सायरन बजते ही वहां हड़कंप मच गया। प्लेन में बैठे सभी यात्री घबरा गए। हालांकि स्टाफ ने प्लेन को एप्रिन में वापस लाया गया। सभी यात्रियों को उतारकर दूसरे प्लेन से दिल्ली भेजा गया। इस प्लेन को भी ठीक करके शाम 3.28 बजे दिल्ली की तरफ रवाना कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है। सायरन बजने के बाद थोड़ी माहौल गर्मा गया था। हालांकि बाद में ठीक हो गया। मौके पर ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई थी। सभी लोग सुरक्षित हैं।