/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/fgrty-12.jpg)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को शहर के कनॉट प्लेस में देश के पहले ‘स्मॉग टावर’ Smog Tower का उद्घाटन किया। इससे एक किलोमीटर के दायरे में एक सेकंड में 1,000 घन मीटर हवा शुद्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि ‘स्मॉग टावर’ की स्थापना प्रायोगिक परियोजना के तहत की गई है, अगर यह सफल रही, तो दिल्ली के अन्य इलाकों में भी इसकी स्थापना की जाएगी।
इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि ‘स्मॉग टावर’ Smog Tower के चालू होने के बाद उसकी प्रभावशीलता का पता लगाने के लिए दो साल का प्रायोगिक अध्ययन किया जाएगा। इसके संचालन की निगरानी के लिए साइट पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us