Sleeping Tips: रोज सोने में 1.5 घंटे की देरी बिगाड़ देती है आपके सेहत का हाल, इस शेड्यूल से रखें नींद का ख्याल

अगर 7-8 घंटे की नींद आप रोजाना लेते है तो आपका दिन ताजगीपूर्ण बीतता है। सोने के समय में अगर किसी भी तरीके से देरी हो जाए तो यह हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

Sleeping Tips: रोज सोने में 1.5 घंटे की देरी बिगाड़ देती है आपके सेहत का हाल, इस शेड्यूल से रखें नींद का ख्याल

 Sleeping Tips: नींद जहां किसी व्यक्ति के लिए जरूरी होती है वही अगर 7-8 घंटे की नींद आप रोजाना लेते है तो आपका दिन ताजगीपूर्ण बीतता है। सोने के समय में अगर किसी भी तरीके से देरी हो जाए तो यह हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

सोने में देरी बीमारियों का बुलावा

यहां पर सोने का समय अगर तय कर लिया जाए तो सेहत के लिए सही होता है इससे ज्यादा समय की देरी कई बीमारियों पर असर डालती है। सोने के समय में देरी होने से सेल्युलर डैमेज, इंफ्लेमेशन और हार्ट डिजीज की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए रोजाना निश्चित समय पर सोएं। साथ ही अच्छी नींद लें।

सोने के शेड्यूल से बेहतर करें नींद

यहां पर नींद के शेड्यूल की बात की जाए, बहुत ही कई आदतों को कम कर आप अगर सोने का समय तय कर लें तो आपको इसका फायदा मिलता है और आप पूरी नींद ले पाते है।

1-सोने से पहले नहीं करें एक्सरसाइज

वैसे तो स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है इससे शऱीर मजबूत बनता है तो वहीं पर बॉडी में हैप्पी हार्मोन बनते हैं। इससे अच्छी नींद आती है। ध्यान रहे कि, सोने से तुरंत पहले एक्सरसाइज न करें।

2- सोने से पहले फोन न चलाएं

यहां पर सोने से पहले आप अगर फोन चलाते रहते है तो आपको नींद परेशान कर सकती है। मानें, तो फोन चलाने से दिमाग शांत नहीं हो पाता और हम सो अच्छे नहीं पाते है इसके लिए आप सोने से एक घंटा पहले फोन चलाना बंद कर दें आराम मिलता है।

Free vector right angle sleeping infographics

डाइट का रखें ख्याल

यहां पर खाने के बाद ही तुरंत सोने का शेड्यूल आपके लिए सही नहीं होता है यहां पर बहुत तेल वाले या मसालेदार खाना भी न खाएं और सोने से तुरंत पहले खाना बिल्कुल न खाएं। ऐसा करने से आपके सोने की प्रक्रिया बिगड़ जाती है इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, दूध, दही आदि चीजों को शामिल कर सकते है।

समय तय करें

यहां पर आप रोजाना सोने का समय ठीक करें रोज सोने और जागने का समय होगा तो आपकी दिनचर्या संतुलित होगी। यहां पर रोज निश्चित समय पर सोने जाएं और सुबह जल्दी उठें, ताकि आपके शरीर को उस समय पर सोने की आदत हो जाए।

सोने से पहले तनाव करें कम

यहां पर सोने से पहले अगर आप किसी प्रकार का तनाव लेते है तो आपको नुकसान हो जाता है। स्ट्रेस को मैनेज करना बहुत आवश्यक है। मेडिटेशन, योग, वॉकिंग आदि आपका स्ट्रेस कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: एमपी में ममता बनर्जी भरेंगी चुनावी हुंकार, खोल सकती हैं कैलाश विजयवर्गीय के कई राज!

Fighter New Poster: 100 दिन में आ रही है फाइटर्स एक्सप्रेस, मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज

Youvah Success Story: इंदौर के तीन दोस्तों ने बनाया नया Startup, बच्चों को दिलाता है इनटर्नशिप

MP Election 2023: आज जारी हो सकती है BJP की पांचवी लिस्ट, 20 सीटों को लेकर फंसा पेंच

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article