नई दिल्ली। SLEEP CYCLE दिनभर की थकान के बाद थकावट को दूर life style करने का सबसे अच्छा तरीका होता है health news एक प्यारी सी नींद की झपकी। पर क्या आप health tips जानते हैं कि इसका भी एक निश्चित समय जब हमें गहरी नींद आती है। जी हां हमारी नींद की भी एक स्टेज होती है। जिसमें गहरी और अच्छी नींद का संबंध होता है।
तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे है नींद के स्टेप। जी हां जिन्हें पढ़कर आप पहचान सकते हैं कि आपको गहरी नींद कब आएगी। साथ ही इसके हिसाब से आप अपनी नींद पूरी करके बड़ी ही असानी से थकान दूर कर सकते हैं।
आखिर क्या है स्लीप साइकिल —
विशेषज्ञों की मानें तो स्लीप साइकिल स्वस्थ्य और अच्छी नींद की निशानी है। इसकी 5 स्टेज होती हैं। इसमें पांचवी स्टेज ऐसी है जिसमें व्यक्ति गहरी नींद में होता है। इसी दौरान सपने देखना शुरू करता है।
प्रॉपर नींद न बीमारियों का हो सकता है संकेत —
आपको बता दें Sleep cycle 5th Stage: यदि आपको नींद सही तरीके से नहीं आ रही है या आपकी नींद बीच—बीच में टूट जाती है तो ये समस्या आपकी अन्य समस्याओं का संकेत हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो सही तरह से नींद का न आना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसमें प्रॉपर नींद न लेने पर डिप्रेशन, एंग्जाइटी आदि समस्याएं शामिल हो सकती हैं। ये बीमारियां जाकर बाद में हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी बड़ी प्रॉब्लम को धारण कर सकती हैं।
समझना जरूरी है नींद का साइकिल —
नींद कोई झटपट या तुरंत आने वाली चीज नहीं कि जिसे आप चाहे बुला लें। इसके पहले आपको समझना चाहिए कि आपको सही और पक्की नींद आने का सही समय क्या है। तो इसमें आपको बता दें जो हल्की नींद होती है उसे
साउंड स्लीप कहते हैं। इसका पूरा चक्र(SLEEP CYCLE) होता है। इस चक्र को समझने की कोशिश आपको करनी चाहिए। आपको बताने जा रहे हैं कि हल्की नींद कैसे साउंड स्लीप में तब्दील हो जाती है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि साउंड स्लीप के पांच चरणों के बीच क्या—क्या होता है। साथ ही आपको बताएंगे कि सपने किस चरण में आते हैं।
नींद के होते हैं पांच चरण —
आपको बता दें हमारी नींद के पांच चरण होते हैं। यानि नींद को पांच चरणों में बांटा गया हैं पहला और दूसरा चरण यानि स्टेज लाइट स्लीप का तो दूसरी और चौथी स्टेज डीप स्लीप की तो वहीं पांचवी स्टेज रेम स्लीप REM SLEEP कही जाती है।
क्या होती है नींद की पहली स्टेज —
नींद की पहली स्टेज में व्यक्ति की पुतली धीरे—धीरे चलती हैं। इसमें मसल्स धीरे—धीरे रिलेक्स होती हैं। साथ ही इस चरण की खासियत होती है कि इसमें थोड़ी सी आहट होने पर भी नींद खुल जाती है। इसे लाइट स्लीप कहते हैं। यानि इस दौरान व्यक्ति की नींद कच्ची होती है।
क्या होती है नींद की दूसरी स्टेज —
जब पहली नींद का पहला स्टेज पूरा हो जाता है तो बात आती है दूसरे चरण की। जिसमें हमारा दिमाग यानि ब्रेन गहरी नींद में जाने की तैयारी करने लगता है। इस दौरान बॉडी का तापमान भी कम सामान्य से कुछ कम होने लगता है। इसी के साथ हमारा हार्ट रेट भी पहले की तुलना में कुछ स्लो यानि कम होने लगता है।
क्या होती है नींद की थर्ड स्टेज —
पहली और दूसरे चरण के बाद आती है तीसरी स्टेज की जिसमें गहरी अवस्थ में नींद ब्रेन में पहुंच चुकी होती है। इस अवस्था की खास बात ये होती है कि इसमें दिमाग से धीमी गति से डेल्टा तरंगे निकलना स्टार्ट हो जाती हैं। जो दूसरी तरंगों से जोड़कर दिमाग को और अधिक शिथिल बना देती हैं।
क्या होती है चौथी स्टेज —
ये वो अवस्था है जिसमें दिमाग गहरी नींद में प्रवेश कर चुका होता है। इतना ही नहीं इस दौरान होता यूं हैं कि दिमाग से निकली तरंगे ब्रेन और अन्य बॉडी को तेजी से शिथिल करना प्रारंभ कर देती है। जो हार्ट की स्पीड कम हो चुकी होती हैं। इस दौरान सांसों की स्पीड भी कम हो जाती हैं। इसके बाद व्यक्ति पांचवें चरण की ओर जाने लगता है।
पांचवी और आखिरी स्टेज —
यह नींद का आखिरी चरण होता है। यही वो चरण है जिसे अगर अच्छे तरह से पूरा कर दिया जाए तो आपकी नींद को हैल्दी माना जाता है। साथ ही इसे ही हेल्दी स्लीप कहा जाता है। इस स्टेज को REM SLEEP कहते हैं। जिसमें आपकी आंखें पूरी तरह बंद हो जाती हैं। यही वो समय है जब व्यक्ति को सपने आना शुरू हो जाते हैं। ये वो स्तर होता है जब सपनों के आने के कारण आंखों की पुतलियां तेजी से इधर उधर घूमती हैं। ये समय करीब डेढ़ घंटे यानि 90 मिनट तक का होता है। लेकिन आपको बता दें ऐसा माना जाता है अधिक उम्र पर इस चक्र का समय कम हो जाता है। जबकि बच्चों और युवाओं की बात करें तो ये पीरियड ज्यादा होता है।