SL vs AUS: श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने खोला खाता, जानें मैच का पूरा हाल

SL vs AUS: लेग स्पिनर एडम जम्पा (47 रन पर 4 विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (32 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के...

SL vs AUS: श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने खोला खाता, जानें मैच का पूरा हाल

SL vs AUS: लेग स्पिनर एडम जम्पा (47 रन पर 4 विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (32 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ICC वनडे वर्ल्ड कप मैच में सोमवार को श्रीलंका को 88 गेंद शेष रहते 6 विकेट से शिकस्त दी।

श्रीलंका 9वें स्थान पर

ऑस्ट्रेलिया की 3 मैचों में यह पहली जीत है और टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर आ गयी है। श्रीलंका लगातार तीसरी हार के बाद 9वें स्थान पर है। श्रीलंका की पारी को 43.3 ओवर में 209 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 35.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श (51 गेंद में 52) और जोश इंग्लिस (59 गेंद में 58) ने अर्धशतकीय पारियां खेली जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 21 गेंद में नाबाद 31 और मार्नस लाबुशेन ने 60 गेंद में 40 रन का योगदान दिया।

SLकी बल्लेबाजी रही कमजोर

श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने 3 विकेट लिये। दुनिथ वेलालागे को एक सफलता मिली। सलामी बल्लेबाजों कुसल परेरा (78) और पथुम निसंका (61) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 130 गेंद में 125 रन की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने दमदार शुरुआत की।

इस साझेदारी के टूटने के बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी।

परेरा ने 82 गेंद की पारी में 12 जबकि निशंका ने 67 गेंद की पारी में 8 चौके जड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। दूसरे छोर से डेविड वॉर्नर (11) और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (0) के पवेलियन लौटने का भी उन पर कोई असर नहीं पड़ा।

मार्श ने जड़ा अर्धशतक

वॉर्नर और स्मिथ को मधुशंका ने आउट किया। मार्श ने लाहिरू कुमार के ओवर में दो और वेलालागे के ओवर में तीन चौके जड़े। उन्होंने 12वें ओवर में 39 गेंद में विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह इसके बाद करुणारत्ने के शानदार थ्रो पर 15वें ओवर में रन आउट हो गये।

क्रीज पर आए इंग्लिस ने तीक्षणा के इस ओवर में लगातार दो चौके के साथ खाता खोला। एक छोर से लाबुशेन रक्षात्मक बल्लेबाजी कर रहे थे तो वही इंग्लिस श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाकर तेजी से रन बटोर रहे थे।

लाबुशेन-इंग्लिस ने 77 रन की साझेदारी की

उन्होंने 25वें ओवर में लाहिरू की गेंद पर अपर कट पर शानदार चौका जड़ने के बाद ओवर की आखिरी गेंद को दर्शकों के पास भेजा। इस गेंदबाज पर एक और चौके साथ उन्होंने 27वें ओवर में 46 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

लाबुशेन ने भी वेलालागे पर चौका जड़ा लेकिन मधुशंका ने उनकी पारी को खत्म कर तीसरी सफलता हासिल की। लाबुशेन और इंग्लिस ने चौथे विकेट के लिए 88 गेंद में 77 रन की साझेदारी की। ग्लेन मैक्सवेल ने मैदान पर उतरते ही मधुशंका पर 3 चौके और तीक्षणा पर दो छक्के जड़ा कर मैच पर पूरी तरह से ऑस्टेलिया की पकड़ बना दी।

जम्पा ने की शानदार गेंदबाजी

वेलालागे ने इंग्लिस को आउट किया लेकिन अपनी आईपीएल टीम के घरेलू मैदान पर मार्कस स्टोइनिस ने इस गेंदबाज के खिलाफ दो चौके और छक्का जड़कर टीम को जीत दिला दी। वह 10 गेंद में 20 रन पर नाबाद रहे।

इससे पहले बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही श्रीलंका की पारी को कमिंस ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर रोका। कमिंस की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने शानदार कैच लपककर निशंका की पारी को खत्म किया जिसके बाद उन्होंने परेरा को बोल्ड कर श्रीलंका को 157 के स्कोर पर दूसरा झटका दिया।

परेरा ने जड़ा शानदार अर्धशतक

इनके अलावा चरिथ असलंका (25) ही दहाई के आंकड़े में रन बना पाये। जम्पा ने इसके बाद अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए कप्तान कुसल मेंडिस (9) और सदीरा समरविक्रमा (दो) को आउट कर लय में वापसी की घोषणा की।

मेंडिस को आउट करने में वार्नर की भी भूमिका रही, जिन्होंने डाइव लगाकर मैच में अपना दूसरा शानदार कैच लपका।

इस गेंदबाज ने चमिका करूणारत्ने (2) और तीक्षणा (0) को पगबाधा किया। वामहस्त तेज गेंदबाज स्टार्क ने धनंजय डिसिल्वा (7) और लाहिरू (4) को बोल्ड किया। मैक्सवेल ने असलंका को आउट कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया।

इससे पहले सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक रूख अपना कर शुरुआती 20 ओवरों तक ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाये रखा। परेरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

ये भी पढ़ें: 

Rahu Ketu Gochar 2023: ज्योतिष के अनुसार सबसे प्रतिकूल समय है ये गोचर काल, 30 अक्टूबर से डेढ़ साल तक रहना होगा सतर्क

CG Elections 2023: कांग्रेस की 60 सीटों पर दिल्ली में मंथन आज, जल्द जारी होगी सूची

17 October History: आज ही के दिन मदर टेरेसा को मिला था नोबल शांति पुरस्कार, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

Aaj ka Rashifal: आज इस राशि के जातक के कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी, नए अवसर मिलेंगे, जानें अपना राशिफल

Israel-Hamas War: 18 अक्टूबर को इजराइल की यात्रा करेगें राष्ट्रपति बाइडन, जानें खबर

icc world cup 2023, world cup 2023, sl vs aus, sri lanka vs australia

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article