Haryana Car Accident: थम नहीं रहे देश में दर्दनाक हादसे ! कार पलटने से 6 लोगों ने तोड़ा दम

हरियाणा मं हिसार जिले के आदमपुर-अग्रोहा मार्ग पर एक कार के पेड़ तथा बिजली के खंभे से टकराकर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई।

Haryana Car Accident: थम नहीं रहे देश में दर्दनाक हादसे ! कार पलटने से 6 लोगों ने तोड़ा दम

हिसार । Haryana Car Accident हरियाणा में हिसार जिले के आदमपुर-अग्रोहा मार्ग पर एक कार के पेड़ तथा बिजली के खंभे से टकराकर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जाने कैसे हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे हुई जब कार सवार लोग आदमपुर में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हिसार के खारा बरवाला गांव के सागर (23) तथा शोभित (22) और किशनगढ़ गांव के अरविंद (24), अभिनव (22), अशोक (25) और दीपक (23) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल भुनेश (25) राजस्थान के सूरतगढ़ का निवासी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article