Advertisment

Rewa News: सिरफिरे अधिकारी ने बंदूक की नोक पर अपने ही परिवार को बनाया बंधक, 12 घंटों की मशक्कत के बाद मिली आजादी

author-image
Bansal News
Rewa News: सिरफिरे अधिकारी ने बंदूक की नोक पर अपने ही परिवार को बनाया बंधक, 12 घंटों की मशक्कत के बाद मिली आजादी

रीवा। शहर के नेहरू नगर मोहल्ले में गुरुवार को एक सिरफिरे अधिकारी ने अपने ही परिवार को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक टीम के द्वारा 12 घंटों तक की गई कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के लोगों को आजाद कराया गया। पुलिस की टीम के द्वारा घंटों सिरफिरे व्यक्ति से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन जब स्थिति साफ नहीं हुई तो पुलिस के द्वारा घर के गेट को तोड़कर परिवार के लोगों को आजाद कराया गया।

Advertisment

मामला समान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर मोहल्ले का है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे व्यक्ति के द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा करके बंदूक की नोक पर अपने ही परिवार को बंधक बना लिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। तब मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घंटों मशक्कत करने के बाद अंततः परिवार के लोगों को आजाद कराया है।

रात में चलता रहा हाईवोल्टेड ड्रामा... 
बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार रात तकरीबन 2 बजे की है। जब आरोपी सुरेश मिश्रा के द्वारा परिवार के लोगों को बंधक बनाया गया। इसके बाद सुबह तकरीबन 10 बजे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी सुरेश मिश्रा से बातचीत शुरू की तथा घंटों चली बातचीत के बाद भी कोई निष्कर्ष निकलकर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घर के मुख्य द्वार को तोड़ कर आरोपी को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि सुरेश मिश्रा डिंडोरी जिले में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। आरोपी द्वारा मिलने आये अपने समधी पर ही फायर कर उन्हें घायल कर दिया। गनीमत रही गोली समधी के पैरो में लगी। फ़िलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनका संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Advertisment

यह है पूरा मामला...
बता दें कि एसडीओ को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्त से बहू और पत्नी को मुक्त करा लिया गया है। इस मामले में आरोपी के ससुर के पैर में गोली लगी है।

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चतुराई से स्थिति को संभाल लिया है। इस मामले में पुलिस की सूझ-बूझ से किसी को भी नुकसन नहीं पहुंचा है। आरोपी ने अपने समधी को पैर में गोली मार दी है। हालांकि अब उनकी हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें