Singrauli News : निगम आयुक्त को पड़ा दिल का दौरा, चंद मिनटों में जीवन लीला समाप्त, काम का था दबाव!

Singrauli News : निगम आयुक्त को पड़ा दिल का दौरा, चंद मिनटों में जीवन लीला समाप्त, काम का था दबाव! singrauli-news-corporation-commissioner-suffered-a-heart-attack-life-ended-in-a-few-minutes-there-was-pressure-of-work-pds

Singrauli News : निगम आयुक्त को पड़ा दिल का दौरा, चंद मिनटों में जीवन लीला समाप्त, काम का था दबाव!

सिंगरौली। सिंगरौली में एक नगर निगम Singrauli News  आयुक्त आरपी सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी mp breaking news के अनुसार आयुक्त सिंह को हार्ट अटैक heart atteck news आने के बाद तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इसके पहले काफी देर हो चुकी थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पर रास्ते में ही उनकी धड़कने रूक गई थीं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

काम के दबाव में थे आयुक्त -
आपको बता दें निगम अधिकारियों से प्राप्त जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार सिंह करीब एक सप्ताह से काम के चलते दबाव में थे। यह बात उन्होंने निगम में गुरुवार को शाम करीब छह बजे से रात नौ बजे तक चली बैठक में सबके सामने कही थी। ऐसी जानकारी सामने आई है कि वे बैठक के बाद रात करीब सवा नौ बजे निगम कार्यालय से पैदल टहलते हुए एक किलोमीटर दूर बिलौंजी में स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचे। उन्होंने वाहन चालक से आवास पहुंचने को कहा और पैदल ही टहलते हुए खुद बंगले पर पहुंचे।

पहले भी आ चुका है दिल का दौरा -
आपको बता दें आयुक्त आरपी सिंह सिंगरौली जिले में जुलाई 2020 में स्थानांतरण होकर आए थे। इससे पहले 20 दिसंबर 2016 तक इस पद पर रहे। इसके बाद साल 2016 में दिसंबर के दूसरे सप्ताह में उन्हें हार्ट अटैक का दौरा पड़ा था। इसके बाद इन्होंने बायपास सर्जरी भी कराई थी। पहले अटैक के बाद ही उनका यहां से ट्रांसफर होगया था। इसके बाद जुलाई 2020 में एक बार फिर ट्रांसफर होकर दोबारा वापस लौटे थे। जिसके बाद उन्हें ये दूसरा दौरा पड़ा था जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर पाए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article