Advertisment

कोविड-19 टीके का एकल डोज चूहों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकता है : अध्ययन

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि सामान्य तापमान पर भंडारण की क्षमता वाले कोविड-19 टीके का एक डोज चूहों में कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा कर सकता है।

Advertisment

‘एसीएस सेंट्रल साइंस’ पत्रिका में इस टीके का जिक्र किया गया है जिसमें बेहद सूक्ष्म कण कोरोना वायरस के प्रोटीन से लैस होते हैं जो चूहों की कोशिकाओं में प्रवेश करते हैं।

अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में हुए अध्ययन के सह-लेखक पीटर किम ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य एकल डोज वाला टीका बनाना है जिसमें भंडारण या परिवहन के लिए शीत श्रृंखला की जरूरत नहीं होती है। अगर हम इसे ठीक से करने में सफल रहते हैं तो यह सस्ता भी होना चाहिए।’’

किम ने कहा, ‘‘हमारा टीका निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों की आबादी के लिए होगा।’’

Advertisment

शोधकर्ताओं के मुताबिक जो टीके वायरस आधारित होते हैं जिसमें रोग प्रतिरोधक प्रोटीन के लिए वायरसों का इस्तेमाल किया जाता है वे अकसर उन टीकों से ज्यादा प्रभावी होते हैं जिनमें वायरस के पृथक प्रोटीन हिस्से का इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने कहा कि अति सूक्ष्म कण वाले टीके वायरस आधारित टीकों के प्रभाव को सुरक्षा और प्रोटीन टीके के आसानी से उत्पादन के साथ संतुलन बनाए रहते हैं।

अपने शोध के निष्कर्षों के आधार पर स्टैनफोर्ड के वैज्ञानिकों ने कहा कि उनका नैनोपार्टिकल टीका केवल एक डोज के बाद कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकता है।

Advertisment

वैज्ञानिकों का मानना है कि टीके को सामान्य तापमान पर भंडारित भी किया जा सकता है और वे पता लगा रहे हैं कि क्या पाउडर के रूप में तथा कम तापमान में रखने के बाद इसे निकालकर क्या इसका भंडारण एवं परिवहन किया जा सकता है।

प्रमुख शोधकर्ता अबिगैल पावेल ने कहा, ‘‘वास्तव में यह शुरुआती चरण में है और अब भी काफी काम किया जाना है।’’

भाषा नीरज नीरज नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें