Singer Nitin Dubey : सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की जोड़ी कर रही कमाल, मिल रहे मिलियन व्यूज

Singer Nitin Dubey : सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की जोड़ी कर रही कमाल, मिल रहे मिलियन व्यूज Singer Nitin Dubey & Sharmila Biswas Superhit Song Gonda Tola Re vkj

Singer Nitin Dubey : सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला बिस्वास की जोड़ी कर रही कमाल, मिल रहे मिलियन व्यूज

Singer Nitin Dubey : छत्तीसगढ़ी की माटी के लाल, मशहूर सिंगर नितिन दुबे के गीत यूट्यूब पर देखो जा सकते है। नितिन दुबे अब तक गई ऐसे गीत दे चुके है जो काफी सुपरहिट हो चुके है। नितिन दुबे खुद ही नहीं बल्कि वह अन्य प्रतिभाओं को भी मौका देकर उन्हें एक मुकाम तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। हाल ही में नितिन दुबे ने गायिका शर्मिला बिस्वास को उनके संगीत में गाने का मौका दिया है तब से ही इन दोंनों की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इन दोनों के गाए हुए हर युगल गीत को मिलियन व्यू मिल रहे है।

2023 की शुरुआत छत्तीसगढ़ संगीत जगत को एक नई सौगात लेकर आई है। और इसकी शुरुआत नितिन और शर्मिला के सुपरहिट गीत "गोंदा तोला रे" से हुई। जो यूट्यूब पर रिलिज़ होते ही छा गया है, महज एक दिन में इस गीत को लाखों लोगों ने पसंद किया। इससे पहले भी इस जुगल जोड़ी ने "चाँदनी2", "गुलमोहर", "मुनगाकाड़ी", "दिल के धड़कन","तोर बारात","हाय रे मोर नीलपरी" जैसे कई सुपरहिट गीत दिए हैं ।

publive-image

दूसरे राज्यों में भी नितिन दुबे का जलवा

नितिन दुबे के गीत न सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी काफी पसंद किए जा रहे है। रायगढ़ वाला राजा, चँदा रे, हाय रे मोर कोचईपान, का तैं रूप निखारे चंदैनी,हाय मोर चाँदनी,दिल दे दे दुरुगवाली,धड़कन के साज़, जैसे गीत काफी ​हिट हो चुके है। उनके गीत ही नहीं बल्कि कई सांई भजन भी अन्य राज्यों में सुने जाने लगे है। आपको बता दें कि नितिन दुबे ने महज 7 साल की उम्र में कई राज्यो में लाइव प्रस्तुति दे चुके है। साल 2001 में उन्होंने अपना पहला छत्तीसगढ़ी गीत "मनमोहिनी हे गाँव गोरिया" रिकॉर्ड किया था तब से लेकर अब तक नितिन दुबे कई सुपरहिट छत्तीसगढ़ी गीत गा चुके हैं।

publive-image

गोंदा तोला रे में छत्तीसगढ़ी झलक

नितिन दुबे कें नए गीत "गोंदा तोला रे" में छत्तीसगढ़ी पहनावे को प्राथमिकता दी है। उनक यह गीत 7 जनवरी को नितिन दुबे ऑफीशियल यूट्यूब चैनल पर और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर वर्ल्ड वाइड रिलिज़ किया गया है इस गीत में आपको छत्तीसगढ़ी परिधान पागा, कलगी, करधन, सिक्का,ऐंठी,पट्टा,कौड़ी,मयूर पंख,बेनी फूल सब कुछ देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस गीत के गायक संगीतकार निर्माता स्क्रिप्ट राइटर नितिन दुबे हैं, वहीं गीत को बुधराज चौहान ने लिखा है। गीत के क्रिएटिव डायरेक्टर राम यादव हैं, एडिटर डी.ओ .पी. दीप्तांशु छडीमली, गीत के पोस्टर डिजाइन और असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल विश्वकर्मा हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article