Advertisment

मूक बधिर लडकी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी आंख फोड़ दी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मधुबनी, 13 जनवरी (भाषा) बिहार के मधुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत कौवाहा बरही गांव में एक मूक बधिर लड़की (15) के साथ कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद उसकी आंखें फोड़ दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है ।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को घटित इस वारदात को लेकर तीन युवकों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपियों की पहचान नहीं कर सके, इसलिये उन्होंने उसकी आंखे फोड़ दी ।

गांव के मुखिया राम एकबाल मंडल ने बताया कि वह नाबालिग लड़की कुछ बच्चों के साथ गांव के बाहर बकरी चराने गई थी।

Advertisment

मंडल ने बताया कि पड़ोसी गांव मनोहरपुर के एक चौर में लड़की बेहोशी की हालत में मिली । इसके बाद एक बच्चे ने पीड़ित परिवार को घटना के बारे में बताया।

हरलाखी थाना अध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने लड़की को नजदीकी उमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कहा कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे और उसके गुप्तांग से रक्तस्राव हो रहा था ।

Advertisment

स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने कहा कि लड़की की एक आंख पूरी तरह से नष्ट हो गई है जबकि एक अन्य क्षतिग्रस्त है।

भाषा सं अनवर रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें