CG News: कोरबा में धान उपार्जन केंद्र पर सन्नाटा, तीन दिनों से नहीं पुहंचा एक भी किसान

कोरबा। जिले में आज धान खरीदी का तीसरा दिन है, लेकिन अब तक एक भी किसान धान बेचने केंद्र पर नहीं पहुंचा है। अभी तक कोरबा के धान खरीदी भैसमा।

CG News: कोरबा में धान उपार्जन केंद्र पर सन्नाटा, तीन दिनों से नहीं पुहंचा एक भी किसान

कोरबा। जिले में आज धान खरीदी का तीसरा दिन है, लेकिन अब तक एक भी किसान धान बेचने केंद्र पर नहीं पहुंचा है। अभी तक कोरबा के धान खरीदी भैसमा में बोनी तक नहीं हुई है। यहां के कर्मचारियों ने बताया है कि अभी तक एक भी टोकन जारी नहीं किया गया है।

धान खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा

बता दें कि इस बार धान की फसल लेट होने के चलते अब तक धान खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। बताया गया है कि अभी धान की फसल आने में 15 दिनों का समय और लगेगा। यानी कहा जा सकता है कि अभी धान खरीदी केंद्रों पर इसी तरह सूनापन रहेगा।

publive-image

मानसून के पिछड़ने के कारण फसल लेट

जिला खाद्य विभाग ने बताया है कि इस बार मानसून के पिछड़ने के कारण धान की बुआई में विलंब हुआ था यही वजह है कि पैदावार में देरी हुई है। अभी भी फसल खेतों में लहलहा रही है। जिसे खलिहानों तक पहुंचने में पखवाड़े भर का समय लग जाएगा।

publive-image

48 हजार किसानों ने कराया पंजीयन

हालांकि धान खरीदी करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार जिले में 65 धान खरीदी केंद्रे बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर तय लक्ष्य के आधार पर खरीदी की जाएगी। इस बार जिलें धान उपार्जन के लिए करीब 48 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है।

इस बार 68 हजार हेक्टेयर में लगी धान

जिले में धान का रक्वा भी इस बार 68 हजार हेक्टेयर बताया जा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने इस बार 25 लाख क्विटंल निर्धारित किया है। जिला प्रशासन ने इस बार किसानों की सुविधा को देखते हुए 5 खरीदी केंद्र नए बनाए हैं जिससे किसानों को धान बेचने में किसी तरह की आसुविधा न हो।

ये भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2023: दिवाली से पहले शुक्र देव का इन जातकों को तोहफा, करेंगे धन वर्षा

Swami Vivekanand Motivational Quotes: स्वामी विवेकानंद के इन कोट्स से करें दिन की शुभ शुरुआत

Heart Disease: प्रदूषण के बीच त्योहारी सीजन में ‘साइलेंट किलर’ कोलेस्ट्रॉल का खतरा, ऐसे करें बचाव

Railway Bridge: भारतीय रेलवे इस राज्य में बना रहा दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज, 141 मीटर होगी ऊंचाई

Winter Eye Care Tips: सर्दियों में क्यों हो जाती है आंखों में ड्राइनेस, दूर करने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

कोरबा धान उपार्जन केंद्र, धान उपार्जन केंद्र भैसमा, छत्तीसगढ़ धान खरीदी, छत्तीसगढ़ न्यूज, कोरबा न्यूज Korba Paddy Procurement Centre, Paddy Procurement Center Bhaisma, Chhattisgarh Paddy Procurement, Chhattisgarh News, Korba News

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article