Gold-Silver today: खुशखबरी, सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में भी कमी, जानिए क्या हैं दाम

Gold-Silver today: खुशखबरी, सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में भी कमी, जानिए क्या हैं दाम, significant fall in gold there is a decrease in the price of silver know what goldsilver today

Gold-Silver today: सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में भी कमी, जानिए क्या हैं आज के दाम

नई दिल्ली। (भाषा) वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 861 रुपये गिर कर 46,863 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले दिन सोना 47,724 पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,709 रुपये की गिरावट के साथ 68,798 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना सस्ता हुआ

पिछले सत्र में चांदी का बंद भाव 70,507 रुपये पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट दर्शाता 1,810 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 26.89 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद कल रात की बिकवाली के बाद सोने की कीमतों पर दबाव रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा अपनाये गये रुख के कारण प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती आई जिससे सोने में बिकवाली बढ़ गई।’’ उन्होंने कहा कि डॉलर की मजबूती से थोड़े समय तक सोने की कीमतों पार दबाव रहेगा जिससे सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है।

हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य
केंद्र सरकार की तरफ से सोने के आभूषण की हॉलमार्किंग अब अनिवार्य हो गया है। इसका मतलब ये हुआ कि उसके बाद कोई भी ज्वेलर्स बिना हॉलमार्किंग के सोने के आभूषण नहीं बेच पाएंगे। फिलहाल ये नियम देश के चुनिंदा ऐसे 256 ज़िलों में लागू हुआ है। इन जिलों में सोने की जांच के लिए सेंटर बनाए गए हैं। सरकार की कोशिश है कि इसे जल्द पूरे देश में लागू कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article