Gold-Silver today: खुशखबरी, सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में भी कमी, जानिए क्या हैं आज के दाम

Gold-Silver today: खुशखबरी, सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में भी कमी, जानिए क्या हैं आज के दाम, significant fall in gold there is a decrease in the price of Gold Silver today

Gold Silver Rate Today: आज खरीदारी का शानदार मौका !, इतना सस्ता हो गया सोना, चेक करे लेटेस्ट रेट क्या है ?

नई दिल्ली। (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख को दर्शाता दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 116 रुपये में गिरावट के साथ 46,337 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,221 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत में भी 161 रुपये की गिरावट के साथ 67,015 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 66,854 रुपये रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मजबूती और रुपये के मूल्य में गिरावट के समर्थन से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव में 116 रुपये की तेजी आई।’’ विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 74.26 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,782 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.13 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य
केंद्र सरकार की तरफ से सोने के आभूषण की हॉलमार्किंग अब अनिवार्य हो गया है। इसका मतलब ये हुआ कि उसके बाद कोई भी ज्वेलर्स बिना हॉलमार्किंग के सोने के आभूषण नहीं बेच पाएंगे। फिलहाल ये नियम देश के चुनिंदा ऐसे 256 ज़िलों में लागू हुआ है। इन जिलों में सोने की जांच के लिए सेंटर बनाए गए हैं। सरकार की कोशिश है कि इसे जल्द पूरे देश में लागू कर दिया जाए।

जानें आपके शहर में सोना-चांदी का भाव

नई दिल्ली 

22 कैरेट सोने के भाव 46,270 रुपये
चांदी के दाम 67,900 रुपये किलो

मुंबई

22 कैरेट सोने के रेट  46,170 रुपये
चांदी के दाम 67,900 रुपये प्रति किलो

कोलकाता

22 कैरेट सोना- 46,680 रुपये
चांदी- 67,900  रुपये प्रति किलो

चेन्नई

22 कैरेट सोना- 44,470 रुपये
चांदी-  73,400  रुपये प्रति किलो

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article