Sidhi News:आधी रात में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने डाला डाका,उड़ा ले गए एक करोड़ रूपये के जेवरात

Sidhi News:आधी रात में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने डाला डाका,उड़ा ले गए एक करोड़ रूपये के जेवरातSidhi News: The miscreants robbed the jewelery shop in the middle of the night, took away jewelery worth one crore rupees

Sidhi News:आधी रात में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों ने डाला डाका,उड़ा ले गए एक करोड़ रूपये के जेवरात

सीधी। प्रदेश के सीधी जिले से डकैती की खबर सामने आई है। जहां एक ज्वेलरी शॉप में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात एक ज्वेलरी शॉप में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। इतना ही नहीं बदमाश हथियारों के दम पर ज्वेलरी शॉप से करीब एक करोड़ रूपये के सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी उठा ले गए। जानकारी के मुताबिक जिस समय यह घटना हुई दुकान मालिक दुकान में ही सो रहा था। बदमाशों ने मालिक के साथ जमकर मारपीट की और उसे बंधक बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। वहीं बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक लूट की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं घटना के बाद दुकान मालिक ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article