Sidharth Shukla: फैंस को लगा बड़ा झटका, दिल का दौरा पड़ने से मौत, बॉलीवुड में शोक की लहर...

मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को शहर के कूपर अस्पताल Sidharth Shukla में निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। धारावाहिक ‘बालिका...

Sidharth Shukla: फैंस को लगा बड़ा झटका, दिल का दौरा पड़ने से मौत, बॉलीवुड में शोक की लहर...

मुंबई। मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का बृहस्पतिवार को शहर के कूपर अस्पताल Sidharth Shukla में निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। बताया जाता है कि शुक्ला को आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था।

कूपर अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ कुछ समय पहले जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी मौत हो चुकी थी।’’ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहने हैं। उन्होंने एक Sidharth Shukla मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।

‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ धारावाहिक के साथ छोटे पर्दे पर उन्होंने कदम रखा और Sidharth Shukla बाद में ‘जाने पहचाने से ... ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे धारावाहिकों में भी वह दिखाई दिए, लेकिन ‘बालिका वधू’ से वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।

इनके अलावा, वह ‘झलक Sidharth Shukla दिखला जा 6‘, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7‘ और ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आए। 2014 में शुक्ला ने करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी।

इस खबर के आने के बाद से सभी हैरान हैं, उनके फैंस को अपने फेवरिट एक्टर की मौत पर यकीन नहीं हो पा रहा हैं। ट्विटर पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके निधन पर दुखा जता रहे हैं।

https://twitter.com/TandonRaveena/status/1433311940919455744

https://twitter.com/realhimanshi/status/1433314333526675459

https://twitter.com/disha11parmar/status/1433317647416913920

https://twitter.com/BajpayeeManoj/status/1433311763777216516

https://twitter.com/TonyKakkar/status/1433313853882834948

https://twitter.com/shubhamdutt13/status/1433312488745881606

https://twitter.com/isalilsand/status/1433314038855831557

https://twitter.com/ashchanchlani/status/1433313413745184770

https://twitter.com/Rajput_Ramesh/status/1433313276885041158

https://twitter.com/ashokepandit/status/1433313470309490692

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article