Sidharth Kiara Wedding Reception Live: ससुराल में कियारा का ढ़ोल नगाड़े के साथ जोरदार वेलकम ! आज दिल्ली में होगा ग्रेंड रिसेप्शन

बॉलीवुड के न्यूलीवेड कपल सिद्धार्थ-कियारा जैसलमेर में 7 फरवरी को शादी के बाद दिल्ली पहुंचे जहां पर एयरपोर्ट पर दोनों को लाल कॉम्बिनेशन के कपड़ों में साथ देखा गया।

Sidharth Kiara Wedding Reception Live: ससुराल में कियारा का ढ़ोल नगाड़े के साथ जोरदार वेलकम ! आज दिल्ली में होगा ग्रेंड रिसेप्शन

Sidharth Kiara Wedding Reception: बॉलीवुड के न्यूलीवेड कपल सिद्धार्थ-कियारा जैसलमेर में 7 फरवरी को शादी के बाद दिल्ली पहुंचे जहां पर एयरपोर्ट पर दोनों को लाल कॉम्बिनेशन के कपड़ों में साथ देखा गया। यहां पर नई नवेली दुल्हन कियारा का जोरदार स्वागत किया गया।

रोशनी से जगमगाते घर में बहू का वेलकम

यहां पर रोशनी से जगमगाते घर में बहू बनकर आईं कियारा का ढ़ोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया है जहां पर रेड सूट पहने सिड की दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया. कपल ने घर में एंट्री से पहले जमकर डांस किया। सिड-कियारा को ढ़ोल पर थिरकते देखा जा सकता है. कियारा के साथ उनके भाई मिशाल आडवाणी भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि, आज दिल्ली में रिसेप्शन होगा जिसके बाद कपल मुंबई जाएगे।

[video width="480" height="852" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/02/I5p-J1yuy88svmug.mp4"][/video]

10 फरवरी को मुंबई जाएगा कपल

यहां पर बताया जा रहा है कि, आज दिल्ली वाला रिसेप्शन अटेंड करने के बाद ये कपल 10 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना होगा. मुंबई में 12 फरवरी को एक फाइव स्टार होटल में सिड-कियारा का वेडिंग रिसेप्शन होगा. जिसमे बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि, आज के रिसेप्शन में कियारा आडवाणी के परिवार के लोग, सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिश्तेदार और करीबी लोग शामिल होंगे. वहीं मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचेंगे. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को भी इनवाइट किया है. दीपिका रणवीर, आलिया रणबीर, वरुण धवन, करण जौहर, जूही चावला और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article