Advertisment

सिद्धरमैया ने पूरे देश में गोकशी पर रोक लगाने की मांग की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

बेंगलुरु, 10 जनवरी (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को पूरे देश में गोकशी और गोमांस (बीफ) के आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

Advertisment

कर्नाटक में भाजपा सरकार हाल में ही गोकशी पर प्रतिबंध वाला अध्यादेश लाई है। भाजपा सरकार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि इस तरह के कानूनों का राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर समझे बिना ही वह भावानत्मक मुद्दा उठा रही है।

संवाददाताओं से यहां बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं पूरे भारत में मवेशियों को मारे जाने पर प्रतिबंध की मांग करता हूं। केरल, गोवा और पूर्वोत्तर को क्यों छोड़ दिया जाए?’’

उन्होंने गोमांस के आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।

सिद्धरमैया ने पूछा, ‘‘गोमांस का आयात भी बंद करें। वे कहते हैं कि विदेशों से आ रहे गोमांस को खाया जा सकता है। क्या विदेशों की गाय ‘गौ माता’ नहीं होती? क्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आ रहा बीफ आपकी गाय माता का नहीं है?’’

Advertisment

वहीं कांग्रेस नेता ने चमड़े के आयात को भी रोकने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने नए कृषि कानूनों के बारे में कहा कि पार्टी सड़कों पर लड़ाई लड़ेगी और ‘जेल भरो’ आंदोलन चलाएगी। भाषा स्नेहा प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें