MP News: थाने में एसआई ने थाना प्रभारी को मारी गोली, यहां पढ़िए एमपी की सभी बड़ी खबरें

जिले में सीमेंट प्लांट के किसान और मजदूर बीते 5 सालों से हड़ताल पर है। लेकिन अब तक उनकी मांगे पूर नहीं हो पाई है।

MP News: थाने में एसआई ने थाना प्रभारी को मारी गोली, यहां पढ़िए एमपी की सभी बड़ी खबरें

सीधी। जिले में सीमेंट प्लांट के किसान और मजदूर बीते 5 सालों से हड़ताल पर है। लेकिन अब तक उनकी मांगे पूर नहीं हो पाई है। दरअसल किसानों ने प्लांट लगाने के लिए अपनी जमीन दी थी। प्लांट प्रबंधन ने जमीन के बदले घर के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही थी।

लेकिन अब तक प्रबंधन ने किसी तरह की सुविधा नहीं दी। जिससे नाराज किसान और मजदूर हड़ताल पर है। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने हड़ताल का समर्थन किया है। मजदूर के साथ हड़ताल पर बैठ गए है।

रातीबड़ में परिवार के सुसाइड का मामला, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के रातीबड़ में दंपति सुसाइड केस में एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी मोहम्मद खलील को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फर्जी फर्म के नाम से बैंक में अकाउंट खोल रखा था। बता दें कि रातीबड़ में पति-पत्नी ने अपने दो नाबालिग बच्चों को मारने के बाद सुसाइड कर लिया था।

बताया जा रहा है कि, पीड़ित परिवार ने ऑनलाइन ऐप के जरिए लोन लिया था।जिसके बाद से ही उन्हें लोन भरने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।फिलहाल एसआईटी ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाने में SI ने थाना प्रभारी को गोली मारी

रीवा। जिले में के अंतर्गत आने वाले थाने में टीआई को गोली मारने वाले आरोपी एसआई को एडीजी ने बर्खास्त कर दिया है। दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल टीआई हितेंद्र नाथ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां भोपाल और जबलपुर से आई डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर उनके कंधे में धंसी गोली निकाल ली है।फिलहाल टीआई की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर फायरिंग की घटना के बाद से टीआई के चेंबर में बंद आरोपी एसआई को करीब 6 घंटे बाद पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि गुरुवार को एसआई ने टीआई के चेंबर में घुसकर विवाद किया था और उसके बाद सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग कर दी थी। जिसमें टीआई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मध्याह्न भोजन के बाद बच्चे बीमार

खबर मंडला से जहां गुरार खेड़ा के प्राथमिक शाला में मध्याह्न भोजन करने के बाद करीब सात बच्चे बीमर हो गए जिनमें से 6 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी लगते ही सीएमएचओ भी बच्चों की जानकारी लेने पहुंच गए और बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बच्चे मध्याह्न भोजन के बाद खेले रहे थे। इसी दरमियान बच्चे  बेहोश हो कर गिर गए। जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल बच्चों की हालात ठीक बताई जा रही है।

डॉक्टर का कहना हैं की बच्चे भोजन करने के बाद औऱ खेलते वक्त बीमार हुए थे। डॉक्टर का कहना हैं की गर्मी के कारण बच्चों को इस तरह की शिकायत हुई हैं। हमारे द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण परीक्षण किया जा रहा है। लगातार बच्चों का बीमार होना संदेह के घेरे मे हैं।

मुरैना में भीषण सड़क हादसा

मरैना। जिले के सिकरौदा नहर के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें दौ व्यक्तियों की मौके पर ही जान चली गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर धौलपुर की तरफ जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पुहंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ये भी पढ़ें:

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Movie Review: फुल एंटरटेनमेंट और पैसा वसूल है आलिया-रणबीर की कहानी, देखें फिल्म

Cinematograph Act 1952 New Change: अब पायरेसी करते पकड़े जाने पर होगी 3 साल की जेल, जानें एक्ट में क्या अब नया

Manipur News: अगस्त में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी मणिपुर सरकार, पढ़ें विस्तार से

Eye Flue: घर में हैं मक्खियां, तो हो जाएं सतर्क, बढ़ सकता है आई फ्लू का खतरा

MP News: मध्यप्रदेश में OMG-2 फिल्म का विरोध, महाकाल मंदिर के पुजारियों ने की ये मांग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article