CoronaVirus Update: देश के बड़े व्यापारी नेता और 4 बार सांसद रहे श्याम बिहारी मिश्रा का कोरोना से निधन

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी से चार बार सांसद रहे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कद्दावर नेता श्याम बिहारी मिश्रा का मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। श्याम बिहारी मिश्र को सोमवार तड़के कानपुर के मधुराज नॄसग होम में भर्ती कराया गया था। सुबह उनके भतीजे राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हनुमान मिश्र का लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में कोविड संक्रमण के कारण निधन हो गया था। भारतीय जनता पार्टी के चार बार सांसद श्याम बिहारी मिश्रा का मंगलवार को निधन हो गया। दो दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। वह कोरोना संक्रमित भी थे।
मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था वहीं मंगलवार शाम को उनका निधन हो गया। वह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के भी अध्यक्ष भी थे। इससे पहले आज सुबह ही उनके भतीजे भाजपा नेता हनुमान मिश्रा का लखनऊ के पीजीआइ में निधन हुआ था।