Shukra Margi: शुक्र की बदली चाल किस पर पड़ रही भारी, 23 अप्रैल से उच्च के शुक्र किसकी चमकांएगे किस्मत, पढ़ें असर

Shukra Margi 23 April 2025: शुक्र की बदली चाल किस पर पड़ रही भारी, 23 अप्रैल से उच्च के शुक्र किसकी चमकांएगे किस्मत, पढ़ें असर shukra-margi-grah-gochar-23-april-2025-kumbh-effect-mithun-singh-tula-dhanu-meen-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Shukra-Margi-23-April-2025-Effect

Shukra-Margi-23-April-2025-Effect

Shukra Margi 2025 Kumbh Effect in Hindi: सुख समृद्धि के कारक शुक्र 19 मार्च को अस्त हो चुके हैं। अस्त शुक्र का कुछ जातकों पर शुभ अशुभ असर डाल रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार 23 अप्रैल को एक बार फिर शुक्र की चाल बदलने वाली है जब शुक्र अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे।

अभी तक जिन कामों पर शुक्र के अस्त होने के चलते रोक लगी थी वह भी हट गई थी। जिसके बाद से शुभ काम शुरू हो गए हैं। वैशाख का महीना चल रहा है ऐसे में इस महीने सूर्य की चाल, शुक्र का गोचर सभी सासांरिक सुखों को बढ़ाने वाले हैं।

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि मार्च में शुक्र कब से कब तक मार्गी  (Shukra Margi Date 2025) रहेंगे, शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) राशियों पर क्या असर दिखाएगा। हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) में शुक्र कब उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही जानेंगे शुक्र के उपाय (Shukra ke Upay)  क्या हैं।

23 अप्रैल से उच्च के हो जाएंगे शुक्र

हिन्दू पंचांग के अनुसार सुख के कारक शुक्र 23 अप्रैल को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। जो 31 मई तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष में कोई भी ग्रह जब अपनी उच्च राशि में प्रवेश करता है तो वह सभी जातकों के लिए लिए शुभ फल देने लगता हैं

उच्च के शुक्र से देश पर क्या असर होगा

ज्योतिष में शुक्र गोचर का राशि परिवर्तन बेहद खास माना जाता है। शुक्र के उच्च राशि मीन में गोचर करने पर सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। लोगों सुख के कार्यों में व्यय करेंगे।

 बदलेगी शुक्र की चाल

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 27 मार्च तक शुक्र कुंभ राशि में वक्री हो चुके हैं। 27 मार्च से कुंभ राशि में ही मार्गी  हुए। इसके बाद 23 अप्रैल को मार्गी चाल चलते हुए मीन राशि में पहुंचेंगे। चूंकि मीन शुक्र की उच्च राशि है इसलिए इस राशि में पहुंचकर ये उच्च के हो जाएंगे। जो 31 मई तक इसी राशि में गोचर करेंगे।

मिथुन राशि पर शुक्र अस्त का असर

शुक्र अस्त होकर मिथुन राशि वालों के जीवन में बदलाव लेकर आएगा। इन जातकों के परिवार, करियर, पैसों और सेहत पर सकारात्मक बदलाव देखनें को मिलेंगे।

हो सकता है परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो जाए। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कुछ नए आफर मिल सकते हैं। पैसों को लेकर लापरवाही न करें। आपको कमाई के अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप विवाहित हैं तो पति-पत्नी के रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगीं। मां की सेहत का ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है।

सिंह राशि पर शुक्र अस्त का असर

सिंह राशि के जातकों पर अस्त शुक्र चुनौतियां लेकर आ सकता है। इनके प्रभाव से आपका साहस, संकल्प, करियर, व्यापार, रिश्तों और सेहत पर पड़ सकता है। हालांकि ये समय आपके लिए विकास की नई राह खोलेगा।

यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव देखनें को मिल सकता है। आपको जॉब में कई सुनहरे मौके मिल सकते हैं।
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में विरोधियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

हालांकि इस दौरान आपका व्यापार बढ़ेगा। यदि लव लाइफ में हैं तो आपको प्यार के मामले में भी दिन सौभाग्यशाली रहेगा। अगर आप अविवाह हैं तो आपको विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं।

शुक्र अस्त किसके लिए शुभ रहेंगे 

इसके अलावा तुला, धनु और कुंभ के लिए शुक्र अस्त होकर लाभ दिलाएंगे।

शुक्र के उपाय (Shukra Ke Upay) 

  • शुक्रवार का व्रत रखें।
  • शुक्रवार को सफ़ेद रंग के कपड़े पहनें।
  • शुक्रवार को सफ़ेद चीज़ों का दान करें।
  • शुक्र के मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करें।
  • शुक्र यंत्र को घर में स्थापित करें और नियमित रूप से इसकी पूजा करें।
  • शुक्र को मज़बूत करने के लिए हीरा या जरकन रत्न धारण करें।
  • मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • सफ़ेद गाय को चारा खिलाएं।
  • शुक्रवार को अपने शरीर पर चंदन का लेप लगाएं।
  • शुक्रवार को भगवान शिव की सफ़ेद फूलों से पूजा करें।
  • सफ़ेद स्फटिक की माला पहनें।

Shukra Ast 2025 Effect: आज से चमकेगी इनकी किस्मत, अस्त शुक्र कराएंगे लाभ, मिथुन, तुला सहित ये राशियां हैं शामिल

Shukra-Ast-19-March-2025

Shukra Ast 2025 Kumbh Effect in Hindi: इस महीने के अंत में शनि राशि परिवर्तन करेंगे लेकिन इसके पहले दैत्य गुरु शुक्र अपनी राशि बदलने जा रहे हैं।  शुक्र के अस्त होते ही आज से शुभ कामों पर रोक लग जाएगी। आपको बता दें  ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार शुक्र बहुत कम समय के लिए अस्त हो रहे हैं।

चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि मार्च में शुक्र कब से कब तक अस्त (Shukra Ast Date 2025) रहेंगे, शुक्र का गोचर (Shukra Gochar) राशियों पर क्या असर दिखाएगा। हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) में शुक्र कब उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही जानेंगे शुक्र के उपाय (Shukra ke Upay)  क्या हैं।  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: Shani Gochar: शनि की फिरकी पड़ेगी भारी! वृष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ के पास गलत रास्ते से आएगा धन, बाकी पर क्या होगा असर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article