Shukra Margi 2023: तीन दिन बाद शुक्र हो रहे हैं मार्गी, इन जातकों को अचानक मिल सकता है धन

3 सितंबर को शुक्र कर्क राशि में मार्गी हो रहे हैं। इसके असर से कुछ राशियों को शुभ फल मिलेगा। कन्या राशि को अचानक धन लाभ के आसार हैं।

Shukra Gochar : उच्च के शुक्र इनके बनाएंगे बिगड़े काम, प्रमोशन के प्रबल योग

Shukra Margi 2023: अभी तक शुक्र राशि में उल्टी चाल चल रहे शुक्र तीन दिन बाद अपनी सीधी चाल शुरू करने जा रहे हैं। हर महीने ग्रहों की उठा-पटक और फेर-बदल होता रहता है। इसी क्रम में सितंबर महीने की शुरूआत शुक्र गोचर के साथ होगी। मार्गी शुक्र कुछ राशियों के लिए शुभ फल देकर उनकी किस्मत चमकाएंगे। जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

मेष राशि पर मार्गी शुक्र का असर

कर्क राशि में मार्गी हो रहे शुक्र (Shukra Margi 2023) मेष राशि के जातकों के लिए शुभफल देंगे। इस दौरान इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके जीवन में अनुकूल बदलाव होंगे। इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति के योग बनते दिख रहे हैं। चूंकि शुक्र भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक हैं। इसलिए इस दौरान आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि पर मार्गी शुक्र का असर

शुक्र मार्गी (Shukra Margi 2023) का मिथुन राशि के जातकों के लिए इस गोचर काल में बड़ी सफलता हाथ दिला सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापारियों को इस दौरान लाभ होगा। सबसे बड़ी बात इस दौरान आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि पर मार्गी शुक्र का असर

अगर आपकी राशि कन्या है तो आपको बता दें इस दौरान शुक्र मार्गी होकर आपके लिए शुभ रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में विशेष लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। जिससे धन लाभ के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से कन्या राशि वालों को कहीं से अचानक धन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल आपको मिलने लगेगा। आत्म​ विश्वास आपका बढ़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें: 

Hindi Current Affairs MCQs: 29 अगस्त, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Chhattisgarh News: सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अब शामिल हो सकेंगे बीएड उम्मीदवार, सुप्रीम ने दिया आदेश

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा भारत के शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद को देंगे XUV400 इलेक्ट्रिक कार, एक्स पर दी खुशखबरी

Margi Budh 2023: बुध होने वाले हैं मार्गी, इन जातकों के लिए होगा शुभ, मिलेगा विदेश जाने का मौका

Chanakya NIti: युवावस्था में रखें इन 5 बातों का ध्यान, मिलेगा जीवन में सफलता

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में जाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Shukra Margi 2023, Shukra Margi 2023 in hindi, Shukra Margi 2023 Effect, Shukra Margi 2023 Effect in hindi, kark me shukra ka gochar, astrology, jyotish, grah gochar 2023

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article